कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता के समर्थन में सीएम के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए
By Election Desk, Newsfirst24.in
Published: November 23 , 2024, 01:47 PM

Battle for the name of CM begins in Maharashtra: Supporters of all three claimants declare their respective leaders as CM
Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतयी जनता पार्टी, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) का महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। गठबंधन अभी तक के रुझानों में 216 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही सीएम कौन होगा? इसको लेकर महाराष्ट्र में तीन दावेदार हैं। अब तीनों दावेदारों के समर्थकों और रिश्तेदारों ने अपने-अपने नेता को सीएम पद का कैंडिडेट बताया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में इस पद पर फैसला लेना आसान नहीं होगा।
मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक कोई चेहरा सामने नहीं आया
महायुति की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक कोई चेहरा सामने नहीं आया है. ऐसे में सीएम पद के लिए तीन लोगों को मुख्य दावेदार माना जा रहा है, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे। इस बीच अजित पवार के समर्थन में पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। राज्य की 288 सीटों में से 216 पर महायुति आगे चल रहा है, जिनमें से 122 पर बीजेपी, 57 पर एकनाथ शिंदे की सेना और 37 सीटों पर अजित पवार के गुट वाली एनसीपी आगे है।
देवेंद्र फडणवीस के घर में जश्न की तैयारी
यह खबर भी पढ़ें
देवेंद्र फडणवीस के निवास पर जश्न की तैयारी
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर के धरमपेठ स्थिति निवास पर जश्न की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र की मां ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी है। देवेंद्र के घर में जश्न का माहौल है। अगर बीजेपी 120 से ज्यादा सीटें भी जीतती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा।
जिसकी ज्यादा सीटें वही सीएम फेस

बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, “मुख्यमंत्री महायुति का होगा। जिस पार्टी की सीटें सबसे ज्यादा होंगी, सीएम फेस उसी का होगा। बीजेपी की सीटें 125 के आस-पास रहने का अनुमान है, तो ऐसे में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
श्रीकांत ने कहा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव जीते

एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मैं जनता का धन्यवाद करता हूं, यह उनकी जीत है। यह महायुति की ‘महाविजयहै। एक तरफ से लोगों ने सिर्फ गालियां और आलोचना सुनी, जबकि हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जिससे चुनाव जीते। हमने विकास की बात की और उसे जमीन पर उतारा।
सुनेत्रा पवार ने कहा- दादा बनें सीएम

चुनावी नतीजों के बीच बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना (शिंदे गुट) तीनों पार्टियों ने सीएम पद के लिए दावा ठोक दिया है। सबसे बड़ा बयान अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का आया है जिन्होंने अपने पति को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने बारामती में मीडिया से बात करते हुए कहा, “जो जनता चाहती है कि दादा (अजीत पवार) मुख्यमंत्री बनें, वहीं मैं भी चाहती हूं।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply