NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

आरएसएस और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का मन बना चुका है

By Election Desk,

Published: November 25 , 2024, 01:47 PM

Who will become the CM of Maharashtra? Ajit Pawar agrees to make Devendra Fadnavis the CM instead of Shinde

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

महाराष्ट्र के रिजल्ट की घोषणा के 2 दिन बाद सोमवार को अब तक तय नहीं हो पाया है कि महाराष्ट्र का सीएम फैस कौन है? इसको लेकर लगातार सभी जीतने वाले तीनों दलों में बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच सीएम की रेस चल रही है। अजीत इस दौड़ में पहले ही बाहर हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार RSSऔर BJP का शीर्ष नेतृत्तव देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनाने पर मन बना चुका है। दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे सीएम बनने की रेस से दूर जा रहे हैं वो यह मनाने को तैयार नहीं है।

एकनाथ शिंदे गुट में मंथन जारी

एकनाथ शिंदे गुट में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। इस गुट के विधायक एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में देखना चाह रहे हैं। उन्होंने अपनी मंशा भी बैठक में बता दी है। इसको लेकर बातचीत का दौर जारी है।

क्या एकनाथ शिंदे बन सकते हैं सीएम?

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

क्या एकनाथ शिंदे सीएम बन सकत हैं? इस सवाल के जवाब में राजनीति से जुड़े जानकारों का मानना है कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि जिद कर सीएम की कुर्सी पर अपना हक जमा सकें। क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी के पास 132 सीटों पर जनादेश है। यदि शिंदे गुट साथ नहीं भी दे तो भी बीजेपी अपना सीएम असानी से बना सकता हैं।

क्या अजीत पवार बन सकते हैं सीएम?

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

महाराष्ट्र की राजनीति में अकसर पवार परिवार इस पोजिशन में रहा है कि वह सीएम का चेहरा तय कर सके। मगर इस बार के परिणामों में ऐसी स्थिति नहीं है। न तो शरद पवार और न ही अजीत पवार इस स्थिति में हैं कि उनके सपोर्ट से सीएम का चेहरा तय हो सके। इसलिए अजीत पवार को पहले ही सीएम की रेस से बहार समझा जा रहा है। उनके पास सपोर्ट देने की अलावा और कोई रास्ता नहीं है। उल्लेखनीय हैं कि बीजेपी को 132 सीटें मिली हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में सीएम के नाम पर संग्राम शुरू: तीनों दावेदारों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता को सीएम बताया

 सीएम पद के सवाल को टाल गए शिंदे

रविवार को एकनाथ शिंदे से मीडिया को सवाल पूछा आखिर महाराष्ट्र का सीएम कौन बनेगा? यह सवाल सुनते ही शिंदे ने मुंह घुमा लिया और हाथ से ड्राइवर को चलने का इशारा किया। इस तरह शिंदे सीएम वाला सवाल हल टाल गए। वह खुलेतौर पर किसी दूसरे के नाम के बारे में भी नहीं बोल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस महासचिव के वेणुगोपाल ने कहा- हम समझ नहीं पा रहे हैं आखिर यह क्या हो गया?

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *