NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Delhi Pollution News: दिल्ली में घुट रहा है दम.. प्रदूषण का AQI 300 के पार, बेहाल हुई सरकार

Delhi Pollution News: दिल्ली में घुट रहा है दम.. प्रदूषण का AQI 300 के पार, बेहाल हुई सरकार

दिल्ली में 13 ऐसी जगह हैं जहां AQI 300 के पार पहुंच गया है

Delhi Pollution News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों का दम घुट रहा है। सांस लेना मुश्किल हो रही है। यहां प्रदूषण का स्तर AQI 300 के पार पहुंच गया है। AQI 50 तक सामान्य माना जाता है। यह स्थिति सामाने आने के बाद दिल्ली सरकार फिर बेहाल है। दिल्ली में 13 ऐसी जगह हैं जहां AQI 300 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण कम करने के लिए तत्काल कई तरह की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। त्योहारी सीजन के लिए दिल्ली  अतिरिक्मेत ट्रो चलाएगी।

Delhi Pollution News: दिल्ली में घुट रहा है दम.. प्रदूषण का AQI 300 के पार, बेहाल हुई सरकार

Delhi Pollution News:

कहां क्या स्थिति बनी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आपात बैठक बुलाई। दिल्ली में 13 ऐसी जगह हैं जहां AQI 300 के पार हो गया है। इनमें वजीरपुर, मुंडका, रोहिणी, आनंद विहार, विवेक विहार, बवाना, नरेला शामिल हैं। आज वजीरपुर में 381 AQI दर्ज किया गया है। दिल्ली के अंदर प्रदूषण के हॉट स्पॉट को नियंत्रित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर को हॉट स्पॉट का इंचार्ज बनाया गया है। एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। PWD ने 80 स्पेशल मोबाइल एंटी स्मॉग गन इस्तेमाल की जाएगी। गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे प्लान की जानकारी दी।

कितना एक्यूआई तक सहन कर सकते हैं   

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच सामान्य, 101 और 200 के बीच सामान्य से थोड़ा ज्यादा, 201 और 300 के बीच को अत्यंत खराब 301 और 400 के बीच बेहद खराब माना जाता है। 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

पानी का छिड़काव शुरू किया

शुक्रवार को दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-1 के दिशा-निर्देशों के तहत धूल के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। प्रदूषण के लगातार खबर स्तर को देखते हुए ग्रैप-2 की पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं।

द्वारका और विवेक विहार के बुरे हाल

दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार गया। आनंद विहार इलाके में सुबह आठ बजे एक्यूआई गिरकर 339 पर आ गया। इंडिया गेट के इलाकों में एक्यूआई 270, द्वारका सेक्टर-8 में 325 और विवेक विहार में 324 दर्ज किया गया।

सुप्रीम कोर्ट का ग्रैप फार्मूला लागू   

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, विभिन्न वायु गुणवत्ता सूचकांक के तहत कार्यान्वयन के लिए ग्रैप तैयार किया गया है।  ग्रैप को दिल्ली एनसीआर में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरण के हिसाब से बांटा गया गया है। ग्रैप का चरण-l उस वक्त लागू होता है, जब दिल्ली में AQI का स्तर 201-300 के बीच होता है। मौजूदा समय में दिल्ली में ग्रैप का चरण-l ही प्रभावी है। ग्रैप का दूसरा चरण उस परिस्थिति में प्रभावी होता है, जब राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ मापा जाता है।

सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं

सीपीसीबी के मुताबिक, बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को बीमारी बढ़ी है। अधिकांश लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अस्तमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

99 टीमें नियंत्रण करने में लगीं

दिल्ली में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए 99 टीमें निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेंगी। पीडब्ल्यूडी 200 एंटी-स्मॉग गन, एमसीडी 30, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) 14 और दिल्ली मेट्रो 80 तैनात करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस यातायात प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करेगी और जरूरत पड़ने पर होमगार्ड तैयार रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

Satyendra Jain Gets Bail:  आप के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 18 महीने बाद मिली जमानत, फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़ी पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *