NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

ईशा अंबानी को ‘Icon of the Year’ के अवॉर्ड से नवाजा, गौरी खान-अनन्या समेत इन सितारों को भी खास सम्मान मिला

19 अक्टूबर को मुंबई में Harper’s Bazaar Women of the Year Awards का ग्रैंड इवेंट हुआ। जिसमें ईशा अंबानी को ‘Icon of the Year’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही गौरी खान-अनन्या समेत इन सितारों को भी खास सम्मान मिला।

 ईशा अंबानी को मिला ‘Icon of the Year’
अवॉर्ड फंक्शन में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निर्देशक ईशा अंबानी को ‘Icon of the Year’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं ईशा को यह अवॉर्ड  शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने दिया। ऐसे में अब ईशा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

गौरी खान ने जीता ‘Interior Designer of the Year’ का अवॉर्ड
इसके अलावा गौरी खान को भी ‘Interior Designer of the Year’ का अवॉर्ड मिला। गौरी खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है। उन्होंने 2010 में अपनी कंपनी Gauri Khan Designs  के नाम से शुरू की थी। लेकिन इसके बाद से उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल घर और कमर्शियल स्पेस डिजाइन किए हैं।

‘Spotlight Actor’ का सम्मान अनन्या पाडे को मिला
इसके साथ ही एक्ट्रेस अनन्या पांडे को भी ‘Spotlight Actor’ का सम्मान मिला है। उन्होंने फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का खूब दिल जीत लिया है। ‘गहराइयां’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने युवाओं की लाइफस्टाइल और डिजिटल दुनिया को बड़े पर्दे पर दिखाया है।

कृति सेनन ने जीता ‘Actor of the Year’ का खिताब
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन अपने किरदार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही है। वहीं उन्हें भी ‘Actor of the Year’ का खिताब मिला है। साथ ही एक्ट्रेस की काम की तारीफ उनके प्रोडक्शन हाउस Blue Butterfly Films और उनकी स्किनकेयर ब्रांड Hyphen ने भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *