उल्हासनगर में रिक्शा फर्जीवाड़ा, एक ही नंबर पर दो रिक्शे,ट्रैफ़िक पुलिस ने पकड़ा
रिक्शा का नंबर बदला, चालान असली चालक पर, ट्रैफिक पुलिस ने किया पर्दाफाश
ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से खुलासा, एक ही नंबर के दो रिक्शे चलते पकड़े, फर्जी चालक गिरफ्तार
उल्हासनगर;- उल्हासनगर की फॉरवर्ड लाइन पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ही नंबर के दो रिक्शा चलते हुए पकड़े, जिससे फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि एक रिक्शा चालक ने कानूनी कार्रवाई के डर से अपने रिक्शे का नंबर बदल दिया था और पिछले छह महीने से इसी नकली नंबर के साथ सवारी ढो रहा था। इस दौरान असली रिक्शा चालक को 4 हजार,500 रूपए का जुर्माना भी भरना पड़ा, जबकि गलती डुप्लीकेट रिक्शा चालक की थी।
ट्रैफिक पुलिस ने दोनों रिक्शा चालकों को हिरासत में लेकर रिक्शा जब्त कर लिया और आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा किया गया अपराध था या किसी बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा। शहर में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्कता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश भामरे ने जनता से अपील की है कि यदि किसी वाहन चालक को डुप्लीकेट नंबर वाला कोई वाहन दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है, ताकि ट्रैफिक नियमों का सही से पालन हो और किसी निर्दोष व्यक्ति पर गलत जुर्माना न लगे।
यह खबर भी पढ़े
शेर और सूअर की हैरतअंगेज कहानी! मौत से लड़ते हुए दोनों बन गए साथी, देखें वीडियो
नांदेड़ में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, टूव्हीलर से पहुंचे एसपी, 2 करोड़ की सामग्री जब्त















Leave a Reply