रिपोर्टर: धम्मशील सावंत
पाली में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ शक्ति प्रदर्शन
रायगढ़, 9 फरवरी। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शिवसेना (शिंदे गुट) के रायगढ़ जिला संपर्क प्रमुख और कद्दावर नेता प्रकाश देसाई ने बीजेपी में शामिल होकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उनके साथ सैकड़ों ग्रामपंचायत सदस्य, सरपंच और कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा।
पाली में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धैर्यशील पाटील, विधायक रविंद्र पाटील, प्रशांत ठाकुर, विधान परिषद के विधायक विक्रांत पाटील, राजेश मपारा और गीता पालरेचा की उपस्थिति में प्रकाश देसाई का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बीजेपी नेताओं का भी भव्य सत्कार किया गया।
हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया बीजेपी की सदस्यता
पाली के लिमये सभागृह में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान परळी सरपंच साक्षी देसाई, उपसरपंच अलका देशमुख, घोटवडे सरपंच, नेनवली और राबगांव सहित कई ग्रामपंचायतों के सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया।
बीजेपी में शामिल होने वाले प्रमुख नेता:
- माजी सभापती उज्ज्वला देसाई, पिठू डुमना, पुष्पा डुमना
- माजी पंचायत समिति सभापती संजय परदेशी
- सतीश देसाई, बापूराव देसाई व उनके समर्थक
- विजयनगर के धर्मेंद्र आंदेकर और साईनाथ मित्र मंडल के कार्यकर्ता
बीजेपी को मिलेगी संगठनात्मक मजबूती – धैर्यशील पाटील
इस मौके पर राज्यसभा सांसद धैर्यशील पाटील ने कहा,
“प्रकाश देसाई जैसे मजबूत और सक्षम नेता के बीजेपी में आने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा।”
बयान:
📢 धैर्यशील पाटील, राज्यसभा सांसद – बीजेपी को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी।
📢 प्रकाश देसाई, बीजेपी नेता – भविष्य की राजनीति के लिए बीजेपी सही मंच है।
रायगढ़ जिले में बीजेपी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और आगामी स्थानीय चुनावों को देखते हुए यह बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। शिवसेना (शिंदे गुट) को हुए इस झटके के बाद रायगढ़ की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है।
read also
पुणे में मिली पाकिस्तानी करेंसी, जांच में जुटी पुलिस – सच क्या है?
छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
धुले: सांगवी पुलिस ने तीन एकड़ में फैली 15,000 किलो गांजे की फसल नष्ट की, 2 करोड़ का माल जब्त











Leave a Reply