NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

बिजापुर, 9 फरवरी (हिं.स.) – छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, जबकि 2 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा, 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बिजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस के अनुसार, बिजापुर जिले के तोड़का जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के दो दल मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 31 नक्सली मारे गए। हालांकि, इस दौरान 2 जवान शहीद हो गए और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को बचाने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलिकॉप्टर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

बढ़ी सुरक्षा, हो रही जांच

बिजापुर में पंचायत समिति चुनाव होने वाले हैं, और सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि नक्सली चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स यूनिट शामिल थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह जब सुरक्षा बलों की टीम इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ शुरू हुई।

बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। नक्सली भाग न सकें, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ में इस साल की सबसे बड़ी मुठभेड़

2025 में यह अब तक की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ मानी जा रही है। 1 जनवरी 2025 से अब तक 78 नक्सली मारे जा चुके हैं

यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और आगे भी नक्सल विरोधी अभियानों को तेज किया जाएगा

read also

धुले: सांगवी पुलिस ने तीन एकड़ में फैली 15,000 किलो गांजे की फसल नष्ट की, 2 करोड़ का माल जब्त

90 करोड़ की GST चोरी: फर्जी कंपनियों का खेल उजागर!

बुलढाणा जिल्ह्याच्या डोणगावच्या तीन युवकांकडून दोन पिस्तूल सह 12 काडतूस जप्त

Connect YouTube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *