-लड़के को कचलकर मौके से फरार हो गया था ड्राइवर
– करीब 30 घंटे बाद खुद को पुलिस के सामने सरेंडर किया

सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात ठाणे में भी एक 21 साल के मासूम लड़के को तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कुचल दिया। मौके से आरोपी फरार हो गया हालांकि अभी कुछ देर पहले आरोपी ने पुलिस के पास सरेंडर करने की खबर आ रही है।
नितिन कंपनी जंक्शन के पास ठाणे के ज्ञानेश्वर नगर निवासी 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े खाना लेकर अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए कुचलकर चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि ज्ञानेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। और मर्सिडीज कार MH02 DK 1200 का चालक बिना रुके ही मौके से फरार हो गया।
एक होटल में काम कर घर चलाता था दर्शन
दर्शन हेगड़े नाम का एक युवक अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उडपी के एक होटल में काम करता था। उनका परिवार पिछले कई साल से ज्ञानेश्वर नगर में रह रहा है। इस हादसे के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नौपाड़ा पुलिस आगे की जांच कर रही है और जानकारी मिली है कि कार के ड्राइवर ने मंगलवार की शाम अपने को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।















Leave a Reply