NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सिडको वाळूज महानगर में स्वच्छता अभियान, प्रशासक और नागरिकों ने मिलकर किया कचरा संकलन I

सिडको वाळूज महानगर में स्वच्छता अभियान, प्रशासक और नागरिकों ने मिलकर किया कचरा संकलन Iनिलेश भारती वाळूज छत्रपती संभाजीनगर

Published:27 March 2025

सिडको वाळूज महानगर में स्वच्छता अभियान, प्रशासक और नागरिकों ने मिलकर किया कचरा संकलन

छत्रपति संभाजीनगर: सिडको वाळूज महानगर के साईनगर क्षेत्र में नागरिकों की भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में कचरा संकलन को लेकर जागरूकता फैलाना था। अभियान में सिडको प्रशासक भागवत बिगोद, वसाहत अधिकारी स्वाती पाटील, शिवसेना उपशहर प्रमुख दत्तात्रय वर्पे, शिवसेना तालुका संघटक अनिता पाटील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Read more:शिशु विशेषज्ञ की कमी से नवजात की मौत, कौन है जिम्मेदार—मां-बाप, सरकार या डॉक्टर?

हालांकि, क्षेत्र में कचरा संकलन के लिए घंटागाड़ी की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कुछ नागरिक कचरा सड़क किनारे फेंक रहे हैं, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था। इसे देखते हुए स्वच्छता अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि निर्धारित घंटागाड़ी में ही डालें।

इस दौरान सिडको प्रशासक भागवत बिगोद, वसाहत अधिकारी स्वाती पाटील और शिवसेना उपशहर प्रमुख दत्तात्रय वर्पे ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी लें और स्वच्छता का पालन करें।

VIDEO:

भागवत बिगोद (प्रशासक, सिडको)

दत्तात्रय वर्पे (सामाजिक कार्यकर्ता):

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *