NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

त्रिकूट चमक: श्रीजा की तिहरी बाज़ी से नागपुर गौरवान्वित

बैडमिंटन

नागपुर : योनेक्स-सनराइज जीएच रायसोनी मेमोरियल नागपुर जिला पहली चयन ट्रायल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शनिवार को सुभेदार हॉल में हुआ। इस प्रतियोगिता में श्रीजा वानखेडे ने तीन वर्गों में विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

श्रीजा ने अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में खिताब जीतकर यह दिन यादगार बना दिया।
अंडर-19 वर्ग में श्रीजा ने युक्ति शेंडे को सीधे दो गेम में 21-16, 21-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 वर्ग में उसने ऋद्धि तिडके को 21-7, 21-10 से हराया।
अंत में अंडर-15 वर्ग में भी श्रीजा ने युक्ति शेंडे को 22-20, 21-14 से मात देकर तीसरा खिताब जीत लिया।

सान्वी और ईशिता की जोड़ी ने अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में अनुज्ञा सटपूते और आराध्या सहारे को 21-16, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

सात्विक ढवळे ने बालक एकल वर्ग में विराट पोलाखरे को 21-16, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सभी खिलाड़ी राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कॉटन मार्केट में प्रशिक्षक हर्षित मंडल और आदित्य खांडळ के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें

देउलगांव (शिरपुर) में दोबारा 2.25 करोड़ का धान घोटाला, जांच समिति ने खोली पोल

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *