NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या से बडूर गांव में आक्रोश, सात दिन से चल रहा धरना, BJP नेत्री अर्चना पाटील पहुंचीं समर्थन में

मोमीन हारून

लातूर, महाराष्ट्र:

हत्या: शिक्षक को भीड़ ने पीटकर मार डाला

लातूर जिले के निलंगा तहसील के बडूर गांव में 25 अप्रैल को हुई शिक्षक गुरलिंग हासूरे की दर्दनाक हत्या से पूरे गांव में आक्रोश की लहर है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के झुंड ने शिक्षक कि बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन गांववालों का आरोप है कि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

इस मामले में न्याय की मांग को लेकर गांववाले बीते सात दिनों से धरना प्रदर्शन (श्रृंखला आंदोलन) कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की नेता डॉ. अर्चना पाटील चाकूरकर गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

डॉ. पाटील ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी भावनाएं समझीं और तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने मृतक शिक्षक की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने तथा मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात कही।

गांववालों की प्रमुख मांगें:

  • सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

  • केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए

  • एक विशेषज्ञ वकील की नियुक्ति हो

  • मृतक परिवार को सरकारी सहायता मिले

यह भी पढ़ें  कश्मीर में शहीद हुए जवान सचिन वनंजे को नांदेड़ में दी गई श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

                  त्रिकूट चमक: श्रीजा की तिहरी बाज़ी से नागपुर गौरवान्वित     

डॉ. पाटील ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बाइट:
डॉ. अर्चना पाटील चाकूरकर, भाजपा नेत्री लातूर
“यह घटना बेहद निंदनीय है। सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी और दोषियों को सजा दिलाकर ही चैन लूंगी।”

Connect to youtube channel https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *