NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

झारखंड में चुनावी घोषणाएं जारी… महिलाओं को 2500 रुपए हर माह और 450 में गैस सिलेंडर

झारखंड में चुनावी घोषणाएं जारी… महिलाओं को 2500 रुपए हर माह और 450 में गैस सिलेंडर

Election announcements continue in Jharkhand… Women will get Rs 2500 per month and gas cylinder for Rs 450

इस घोषणापत्र को ‘एक वोट, सात गारंटी’ नाम दिया गया है

गठबंधन ने मतदाताओं को 7 गारंटी देने का वादा किया है

झारखंड में चुनावी घोषणाएं जारी… महिलाओं को 2500 रुपए हर माह और 450 में गैस सिलेंडर

यह भी की घोषणाएं

  1. 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू किया जाएगा।
  2. अलायंस ने दिसंबर 2024 से  मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 2500 रुपए की राशि देने का वादा किया।
  3. ST वर्ग को 28%, SC वर्ग को 12%, ओबीसी को 27% आरक्षण देने एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का संरक्षण करने हेतु संकल्पित रहने की गारंटी दी गई है। साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन करने का वादा भी किया गया है।
  4. राशन वितरण को बढ़ाकर 7 किलोग्राम प्रति व्यक्ति किया जाएगा। साथ ही राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया गया है।
  5. झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है, साथ ही 15 लाख रुपए तक का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा देने का वादा भी किया गया है।
  6. राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना करने का वादा किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाने का वादा किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में घोषणाओं का पिटारा खोल दिया गया है। इसमें कई राज्यों के रहे हिट फार्मूले को इस्तेमाल कर महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देने वाला वादा किया है। गठबंधन ने मतदाताओं को 7 गारंटी देने का वादा किया है। इसमें 450 रुपए में सिलेंडर, गरीब परिवारों को सात किलो प्रति व्यक्ति राशन दिया जाएगा।

मंगलवार को रांची में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों कांग्रेस-झामुमो-राजद-CPI(M) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को रांची में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों कांग्रेस-झामुमो-राजद-CPI(M) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र को ‘एक वोट, सात गारंटी’ नाम दिया गया है। मतदाताओं को 7 गारंटी देने का वादा किया है।

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद महिलाओं को फिलहाल जो 1 हजार रुपए महीना मिल रहा है, उसे बढ़ाकर 2500 रुपए महीना दिया जाएगा। यह राशि दिसंबर से ही मिलना शुरू हो जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *