NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिंदे गुट की महिला प्रत्याशी को बकरी कहा

संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिंदे गुट की महिला प्रत्याशी को बकरी कहा
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीति पहले माल फिर बकरी जैसी छींटाकशी तक पहुंची

  • शिंदे गुट की नेता सुवर्णा करंजे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर घिरे सुनील

  • कई महिला प्रत्याशियों ने भी आपत्ति ली

पीटीआई, मुंबई।

Sanjay Raut’s brother Sunil Raut called the female candidate of Shinde faction a goat

महाराष्ट्र विधान सभा 2024 में जैसे ही वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है। नेताओं के बोल लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले शिवसेना (शिंदे) उम्मीदवार शाइना एनसी को माल कहा था और इसी गुट की महिला प्रत्याशी सुवर्णा करंजे को बकरी कह दिया। इसको लेकर एक बाद फिर विवाद छिड़ गया है।

मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के भाई एवं पार्टी विधायक सुनील राउत के खिलाफ शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता सुवर्णा करंजे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सुनील राउत और करंजे मुंबई की विक्रोली विधानसभा सीट पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें-

Aimim असुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, कहा मोदी राज में महाराष्ट्र की पुलिस कमजोर हुई

शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार ने 27 अक्टूबर को उपनगरीय विक्रोली के टैगोर नगर में एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसका वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

एएनआइ के अनुसार, महिला उम्मीदवार पर अपनी टिप्पणी को लेकर घिरे सुनील राउत पर मुंबादेवी सीट से शिवसेना (शिंदे) उम्मीदवार शाइना एनसी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम ‘बकरी’ और ‘माल’ नहीं हैं।

सुनील ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुवर्णा करंजे को ”बकरी” कहा। उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शाइना ने कहा कि वे हमारे लिए ‘बकरी’ और ‘माल’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। यह देखने वाली बात है कि उनके दिमाग में किस तरह का विचार चल रहा है।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

इस मामले में प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए शाइना ने पूछा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने वाले अपने गठबंधन के नेता को फटकार क्यों नहीं लगाई। राकांपा (अजीत पवार गुट) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी महिलाओं ज्यादा से ज्यादा सम्मान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

शिंदे गुट की सुवर्णा करंजे ने सुनील राउत के बयान पर आपत्ति लेते हुए कहा कि उनकी भाषा लगातार बिगड़ती रहती है। वे कई अवसरों पर महिलाओं का अपमान कर चुके हैं और कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *