NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Aimim असुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, कहा मोदी राज में महाराष्ट्र की पुलिस कमजोर हुई

Aimim असुद्दीन ओवैसी
Aimim असुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा-   

  • मराठा आरक्षण, धनगर आरक्षण का क्या हुआ?
  • महाराष्ट्र मे बाबा सिद्दिकी का मर्डर हुआ, लेकीन इसका मास्टरमाईड कौन?
  • महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात मे जा रहे क्या कर रहे है शिंदे, फडणवीस, ओर अजित पवार
  • ओवेसी पर टीप्पणी करते हैं तो उनको वोट मिलता है
  • नौजवान बेरोजगार हैं, उनको लव जिहाद, गौरक्षा के मामले में उलझा रहे हैं

धुले AIMIM के उमीदवार फारूख शाह के प्रचार के लिये ओवेसी की सभा

By Pawan Marathe , Newsfirst24.in

Published: November 06, 2024, 10:10 AM

 

AIMIM Asaduddin Owaisi took a jibe, said Maharashtra police has become weak under Modi rule

धुले। AIMIM सुप्रीमो सांसद असुद्दीन ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र की पुलिस व्यवस्था अपनी कार्यप्रणाली के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। लेकिन मोदी सरकार के दौरान महाराष्ट्र में पुलिस कमजोर हो गई है।

असुद्दीन ओवैसी  ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा

असुद्दीन ओवैसी  ने कहा बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई, अभी तक हत्या के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। महाराष्ट्र में कुछ बीजेपी के लोगों द्वारा जातिवादी बयान दिए जा रहे हैं।  यहां तक ​​कि उन्हें रोका भी नहीं जा रहा है कि आखिर महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?’

यह भी पढ़ें-

भिवंडी में बैंक एटीएम वैन से 2 करोड़ 30 लाख जप्त

सरकार की जमकर आरोलचना की

AIMIM सुप्रीमो सांसद असुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत महाराष्ट्र सरकार की जमकर आलोचना की। वह धुले से एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार डॉ. फारूक शाह के प्रचार के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

दस साल में भाजपा सरकार ने क्या किया? मराठा आरक्षण, धनगर आरक्षण का क्या हुआ? युवा बेरोजगार हैं। महाराष्ट्र से उद्योग को गुजरात ले जाया जा रहा है। महाराष्ट्र में शिंदे फड़नवीस, पवार चुप क्यों हैं?

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

असुद्दीन ओवैसी  ने कहा यहां के युवाओं को सिर्फ लव जिहाद और गोरक्षा के मुद्दे पर फंसा कर रखा जा रहा है। ओवैसी ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ताधारी पार्टी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम विवाद पर चुनाव लड़ रही है। सौ फुटा रोड पर आयोजित सभा में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *