By Naresh Sahare , Newsfirst24.in
Published: November 11 , 2024, 01:09 PM
मुर्गे के लिए ले ली भतीजे की जान, शव को पेट्रोल से जलाया, 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, दो गिरफ्तार
गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी तालुका की घटना, आष्टी पुलिस ने की कार्रवाई
गढचिरौंली। पुलिस ने एक चाचा और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पार्टी में मुर्गा न देने की मामूली वजह से भतीजे को पीटा और उसकी जान ले ली।
पार्टी करने मुर्गा नहीं दिया तो भतीजे की हत्या कर पेट्रोल से जलाया
When he was not given a chicken to hold a party, he killed and burnt his nephew
भतीजे की हत्या के बाद इस घटना में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था. लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अधजले शव की गुत्थी सुलझा ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ सकते हैं
शरद पवार ने नागपुर में कहा जनता परिवर्तन चाहती है, आरक्षण की सीमा बढ़ाने का समर्थन किया
भतीजे की हत्या वाली यह घटना चामोर्शी तालुका के येनापुर गांव के पास हुई। मृत युवक का नाम सोमनपल्ली निवासी मनोज मेकर्तिवार (32 वर्ष) है. हत्या के अपराध में उसके चाचा सचिन मेकर्तिवार और राहुल गुंजेकर (चिंचला, जिला चंद्रपुर) दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
सचिन और उसका दोस्त राहुल एक पार्टी के लिए मनोज से उसका मुर्गा माँगने गए। लेकिन मनोज ने मुर्गा देने से इनकार कर दिया.
इसलिए वे मनोज को लेकर गांव में शंकर पुप्पलवार के घर गए. वहां पर मनोज को बेरहमी से पीटा गया. उसकी मृत्यु से वे दोनों भयभीत हो गये।
हमारा यूट्यूब चैनल से भी जुडें
वे भतीजे की हत्या के शव को ठिकाने लगाने के लिए दोपहिया वाहन पर गांव के बाहर एक नाले में ले गए। वे गांव से पेट्रोल लेकर आये और शव पर डालकर जला दिया. लेकिन शाम को नाले के पास क्या जल रहा है, इसकी उत्सुकता में गांव के कुछ लोग वहां देखने गए तो उन्हें मनोज का अधजला शव मिला। इसके बाद आष्टी पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
जाने गढ़चिरौली पुलिस के बारे में












Leave a Reply