अकोला महाराष्ट्र से सुरेश राठोड की रिपोर्ट
पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने पर रेलवे पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल”
अकोला रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक के पुलिस हिरासत से फरार होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांजा के साथ पकड़े गए इन आरोपियों को जांच के लिए ओडिशा ले जाया गया था, लेकिन वहां उनमें से एक पुलिस की पकड़ से भाग निकला। इस मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी मिली है।
यह भी पढ़ें-
जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए प्रत्याशी ने अपने ही वाहन में आग लगाई देखे वीडियो
अकोला रेलवे स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन के पास संदिग्ध स्थिति में पाए गए दो युवकों को रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन दोनों की निगरानी के दौरान उनकी बैग से लगभग 25 किलो गांजा सहित 12 बंडल जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। इनमें बीकू अब्राहम मंडल और जुवेल मांगा साबर नामक युवक शामिल थे, और उन्हें अदालत ने पहले 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा था।
जिसे 7 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। जांच के तहत दोनों को उनके मूल स्थान ओडिशा ले जाया गया, लेकिन जुवेल मांगा साबर पुलिस की हिरासत से पैरों में बेड़ियाँ होते हुए भी फरार हो गया।
इस घटना ने रेलवे पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष बात यह है कि पांच वर्ष पहले भी अकोला रेलवे पुलिस की हिरासत से एक आरोपी भाग गया था।
लेकिन तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस बल में बड़ी चर्चा छिड़ गई है, और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दल फिर से जांच में जुट गई हैं। साथ ही, इस मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।















Leave a Reply