By Delhi BUREAU, Newsfirst24.in
Published: November 30 , 2024, 09:23 PM
Attempt to attack Arvind Kejriwal by throwing acid

नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार की शाम अरविंद केजरीवाल पर एक अज्ञात शख्स ने अटैक किया है। हालांकि उसकी शुरुआत के पहले ही आस-पास के लोगों ने संबंधित शख्स को पकड़ लिया, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाया। हालांकि इस कथित हमले की वजह से एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गरम हो गई। आप ने इस हमले के लिए बीजेपी को दोषी ठहराना शुरू कर दिया है।
Liquid फेंकने की कोशिश की
अरविंद केजरीवालIकी पदयात्रा के दौरान उन पर एक अनजान शख्स ने हमला करने की कोशिश की। व्यक्ति केजरीवाल पर कोई Liquid फेंकने की कोशिश कर रहा था। हालांकि वह इसमें पूरी तरह से वह सफल नहीं हो पाया।
🚨 बेशर्म भाजपा ने फिर करवाया केजरीवाल जी पर हमला 🚨
दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर पदयात्रा के दौरान भाजपा ने केजरीवाल जी पर हमला करवाया ‼️
अमित शाह की नाकामी फिर जग जाहिर हुई है, दिल्ली में कानून का राज़ नहीं भाजपाई गुंडो का राज है। अगर देश की राजधानी में एक… pic.twitter.com/zqtNe63Ls0
— AAP (@AamAadmiParty) November 30, 2024
आप ने तेजाब फेंकने का अरोप लगाया

आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में एक BJP कार्यकर्ता ने तेजाब फेंकने की कोशिश की। सोचिए क्या हाल बना दिया है भाजपा ने दिल्ली का,एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पर और पूर्व CM पर तेजाब फेंकने की कोशिश हुई।
आतिशी ने कहा तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस हमले के बारे में कहा है कि आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों: दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।
यह खबर भी पढ़ें
दूल्हा तय नहीं शादी की तारीख घोषित: महाराष्ट्र में 5 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
सौरभ भारद्वाज ने कहा भाजपा पर कभी हमला नहीं होता
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।
Connect YouTube channel















Leave a Reply