रविवार को रैलियां करने नागपुर पहुंच चुके थे
By election desk , Newsfirst24.in
Published: November 17 , 2024, 05:07 PM्र

नागपुर। अमित शाह रविवार को नागपुर पहुंचे। वे महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। मणिपुर से हिंसा की खबरें आते ही उन्होंने तत्काल रैलियां रद्द कर वे नागपुर से दिल्ली रवाना हो गए।
महाराष्ट्र चुनाव के चलते अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसके लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
यह खबर भी पढ़ें
भाजपा नेता नवनीत राणा की सभा में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाकर भीड़ ने किया हमला, देखे वीडियो
वे नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। बताया गया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।











Leave a Reply