राणा के समर्थकों पर भी हमला, 45 के खिलाफ मामला दर्ज
Crowd attacked BJP leader Navneet Rana’s rally by shouting Allah Hu Akbar slogans, watch video
By Durvas Rokade , Newsfirst24.in
Published: 17 November , 2024, 04:00 PM
Navneet Rana: भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा और उनके समर्थकों पर कथित तौर पर अमरावती की एक सभा में भीड़ ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए हमला कर दिया। कुर्सियां फेंकर मारी गईं। इस पर रविवार को 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिनमें से तीन को हिरासत में लिया गया। हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नवनीत राणा से गलत इशारे किए, आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया

अमरावती (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा, ‘‘ नवनीत राणा शनिवार को अपने समर्थकों के साथ रात करीब 10 बजे एक जनसभा में भाग लेने पहुंची थीं, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर राणा से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और अभद्र इशारे किए इसके बाद हमला कर दिया।
नवनीत राणा पर कुर्सियां फेंकी गईं
पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने नवनीत राणा की सभा में मौजूद आरोपियों के साथ झड़प हुई और भाजपा नेता तथा उनके साथियों पर कुर्सियां फेंकी गईं। राणा ने पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने, दंगा, हत्या के प्रयास और भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। राणा ने आरोप लगाए कि उनकी सभा में अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाकर हमला किया।
यह भी पढ़ें क्या है नागपुर में पकड़े गए 17 किलो सोना और 55 किलो चांदी का राज
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण में है और प्रचार की अवधि कल 18 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले देखा गया है कि अमरावती में पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमले की कोशिश की गई। शुरुआती जानकारी है कि इस हमले में उनका बॉडीगार्ड मामूली रूप से घायल हो गया है।
नवनीत राणा रमेश बुंदिले के प्रचार में सभा आयोजित की गई थी
शनिवार की रात दरियापुर विधानसभा क्षेत्र के खल्लार गांव में युवा स्वाभिमान के प्रत्याशी रमेश बुंदिले के प्रचार के लिए नवनीत राणा की सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान जब नवनीत राणा का भाषण चल रहा था तो कुछ लोग जोरदार नारेबाजी और हंगामा करने लगे। उस वक्त युवा स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने उनकी बात सुने बिना ही नारेबाजी जारी रखी। जब राणा खुद उन्हें समझाने जा रही थी तो कुछ लोगों ने उन पर कुर्सियां फेंकने की कोशिश की। इस हमले में नवनीत राणा के बॉडीगार्ड को कुर्सी भी लगी।
यह भी पढ़ें अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस
नवनीत राणा का राजनीतिक सफर
नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद रह चुकी हैं। रवि राणा उनके पति हैं,जो मौजूदा विधायक है। नवनीत राणा ने शादी के बाद साल 2014 में लोकसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर अमरावती सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गई थीं। नवनीत राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस और एनसीपी ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। इससे पहले नवनीत राणा एक माडल थी। वह पंजाबी व दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2011 में वह विधायक रवि राणा संग विवाह बंधन में बंध गईं और इसके कुछ समय बाद ही राजनीति में आ गई थीं।











Leave a Reply