दीपावली में सिंघम के साथ ‘बेबी जॉन’ का काम्बिनेशन, अचानक नजर आएंगे सलमान खान
Baby john
- Atlee और Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीज़र Singham Again के साथ रिलीज़ होगा
- -2016 की तमिल हिट ‘थेरी’ (THERI) की ऑफिशियल रीमेक है
- -स्क्रीनप्ले में कुछ बदलाव किए गए हैं
- -फिल्म में सलमान खान की स्पेशल एंट्री
Digital desk, Newsfirst24.in
फरवरी के महीने में वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। इसको लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। ये फिल्म वरुण की एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक होगी। यह फिल्म एटली की 2016 की तमिल हिट ‘थेरी’ (THERI) की रीमेक है। इसकी स्क्रीनप्ले में कुछ बदलाव किए गए हैं। वरुण थेरी में थलपति विजय के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी देखने को मिलेंगी। फिल्म में एक और खास बात है सलमान खान की एंट्री। हालांकि, सलमान 5-7 मिनट के लिए ही नजर आएंगे। वरुण और सलमान के कई एक्शन सीन भी दर्शकों को देखने मिलेंगे।
टीजर दिवाली पर रिलीज होगा
‘बेबी जॉन’ का टीजर दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका टीजर सिंघम अगेन के साथ बड़े पर्दे पर होगा। हालांकि, यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। सिंघम के साथ होगा ‘बेबी जॉन’ का टीजर आएगा। एटली और वरुण की बेबी जॉन को सिंघम अगेन के साथ 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
सिंघम अगेन में एक साथ कई सितारे नजर आएंगे
सिंघम अगेन कई सितारे एक साथ नजर आएंग। यह सीरीज अपने नाम के कारण पहले से ही हिट बताई जा रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। जो बड़ा धमका करेगी।
इवेंट में बेबी जॉन की 5 मिनट की फुटेज दिखाई
टीजर रिलीज होने के बाद इसका कैंपेन शुरू हो जाएगा। 29 सितंबर को एक इवेंट में बेबी जॉन की 5 मिनट की फुटेज दिखाई गई थी। इसमें वरुण धवन को हाईलाइट किया गया था। यह पहली बार है जब वरुण ऐसे किरदार में नजर आएगे, जिसमें उन्हें पुलिस के गेटअप में देखा जा सकता है।
https://www.newsfirst24.in/atlee-varun-dhawan/baby john/
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7903123151729410"
crossorigin="anonymous"></script>




