छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार की मौजूदगी मैं हुई कांग्रेस पार्टी की प्रचार सभा
By Naresh Sahare , Newsfirst24.in
गढचिरौंली। गढचिरौंली के विधानसभा आम चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। आज कोरची में आरमोरी विधानसभा महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी रामदास मसराम की सभा आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को हेलीकॉप्टर से दौरा कराया गया।
वर्तमान विधायक ने कोई काम नहीं किया
पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा – आरमोरी विधान सभा में वर्तमान विधायक ने भी कोई काम नहीं किया है। ऐसे विधायकों को घर का रास्ता दिखाएं और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार रामदास मसराम को भारी बहुमत से जिताएं। हम राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच सूत्री घोषणापत्र को लागू करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मतदाताओं से की अपील
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपील की हैं कि पिछले दस वर्षों से आरमोरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक की कोर्ट में तारीख चल रही हैं और वह सच्चे आदिवासी नहीं हैं बल्कि हमारे 24 कैरेट के सच्चे आदिवासी प्रत्याशी हैं और इस बार भारी मतों से हमारे सच्चे आदिवासी को चुन कर दे ऐसी अपील भूपेश बघेल ने मतदाताओं से की।
आरमोरी निर्वाचन क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य से सटे कोरची तहसील की लोहा खदान को लेकर बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गजबे के प्रचार का मतदाताओं पर कोई असर पढ़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा हैं। उसका पूरा फायदा कांग्रेस के प्रत्याशी रामदास मसराम यह उठा रहे हैं। आरमोरी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता रामदास मसराम के प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं। आज कोरची में हुई प्रचार सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी जमकर हल्ला बोला। विजय वडेट्टीवार बोले देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली जिले के पालक मंत्री हैं और गढ़चिरौली जिले का विकास नहीं कर सकते हैं तो ऐसे सत्ताधारियों को समंदर मैं फेंक दो।











Leave a Reply