– बहुजन विकास अघाड़ी ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
-कहा लेपटॉप और डायरियों में हिसाब है कहां क्या-क्या बांटा

मुंबई। बहुजन विकास अघाड़ी के नेता और मौजूदा विधायक क्षितिज ठाकुर का आरोप है कि बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपए वोटिंग के ठीक एक दिन पहले एक होटल में वोटरों को बांटते हुए पकड़े गए हैं। इसके सारे सबूत मौजूद हैं। उन्हें पैसे बांटते पकड़ा गया है। उनके पास लेपटॉप और डायरियां भी हैं कि जिसमें कहां-कहां कितना पैसा बांटा उसका हिसाब है।
दोनों खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ
इस मामले में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। इस मुद्दे पर पूरे महाराष्ट्र में हंगामा खड़ा हो गया है। हालांकि विनोद तावड़े ने पैसे बांटने के आरोपों निराधार बताया है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच होना चाहिए। पैसे बांटने के आरोप में चुनाव आयोग की शिकायत पर विनोद तावडे और बीजेपी उम्मीदवार राजन नाईक के खिलाफ विरार के तुलिंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया
महाराष्ट्र के पालघर के विवांता होटल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता विनोद तावड़े को बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस बीच बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा किया। ये मामला शहर के विवांता होटल में हुआ। महाराष्ट्र में 20 नवंबर यानी कल वोटिंग होनी है।
स्थानीय नेता राजन नाइक के साथ होटल गए थे
विनोद तावड़े स्थानीय नेता राजन नाइक के साथ होटल गए थे। इस दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हुआ है। राजन नाईक बीजेपी के नालासोपारा विरार सीट से उम्मीदवार हैं। उनके सामने बहुजन विकास आघाड़ी ने क्षितिज ठाकुर को चुनाव में उतारा गया है।
मौके से कैश बरामद किया
इस मामले में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महाराष्ट्र किरण कुलकर्णी ने कहा कि सभी चीज अंडर कंट्रोल में हैं ,हम लॉ के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने बताया कि नालासोपारा में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आचार संहिता का पालन करने के लिए गठित चुनाव मशीनरी की फ्लाइंग भी मौके पर पहुंची। फ्लाइंग ने परिसर का जायजा लिया और कुछ जब्ती भी की है।
यह खबर भी पढ़ें
नाना पटोटे ने कहा भ्रष्टाचार उजागर हुआ

नाना पटोले ने कहा- आखिर सरकार का भ्रष्टाचार उजागर हो ही गया महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- विरार के एक होटल में पैसे बांटते रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी के केंद्रीय महासचिव विनोद तावड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विनोद तावड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
संजय राउत बोले तावड़े कांड से भाजपा खुश

शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए तावड़े पर गृह विभाग ने नजर रखी थी। भाजपा के कुछ लोग आज खुश होंगे। ये साजिश तो नहीं है। भविष्य में तावड़े बड़े ना हों, इसलिए यह किया गया।
मेरे पास 18 लोगों के नाम हैं जो पैसा बांट रहे हैं। लेकिन विनोद तावड़े खुद पैसा बांट रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है। हमारी जांच की जा रही है। बैग जांचा जा रहा है। हेलीकॉप्टर की तलाशी ली जा रही है। अगर चुनाव आयोग ने भाजपा, शिंदे और अजित पवार पर नजर रखी होती तो महाराष्ट्र की जनता के 1000 करोड़ रुपए बच जाते। उन्होंने कहा हर विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने से पहले 15 से 20 करोड़ रुपए पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस से बाहर
विनोद तावड़े ने कहा चुनाव आयोग को इस पर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए
वहीं इस आरोप पर विनोद तावड़े ने कहा, नालासोपारा चुनाव क्षेत्र में बैठक चल रही थी. उसमे वोटिंग के दिन और आचार सहित के नियम क्या हैं. पोलिंग में क्या होता है वो बताने मैं वहां पंहुचा था। विपक्ष को लगा की मैं पैसे बांट रहा हूं, जिस से जांच करवाना है करवा लो. चुनाव आयोग को इस पर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।












Leave a Reply