NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बुलढाणा जिल्हाधिकाऱ्यां पर नियमों के उल्लंघन का आरोप, विभागीय आयुक्त से शिकायत

 

सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियम विरुद्ध नियुक्ति का मामला, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे

वसीम शेख अनवर

बुलढाणा जिले के जिलाधिकारी डॉ. किरण पाटिल पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियमविरुद्ध नियुक्ति का आरोप लगाते हुए युवासेना के उपजिला प्रमुख संतोष भुतेकर ने विभागीय आयुक्त को शिकायत दी है।

शिकायत के अनुसार, जिलाधिकारी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों को अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नियुक्त किया। इनमें रविंद्र लहाने का नाम प्रमुख है, जो सेवानिवृत्ति से पहले जिलाधिकारी के स्वीय सहायक थे। उन्हें कागजों में किसी अन्य कार्यालय की आस्थापना में दर्शाया गया है, जबकि वे अब भी जिलाधिकारी के स्वीय सहायक के रूप में कार्यरत हैं।

भुतेकर ने आरोप लगाया कि ये नियुक्तियां वित्तीय लेन-देन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के इरादे से की गई हैं। उन्होंने इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *