शेतकरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा, उपविभागीय अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
गोंदिया | प्रतिनिधि
गोंदिया शहर में गांधी प्रतिमा के सामने आज कांग्रेस कमेटी की ओर से महायुती सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए किसानों और बेरोजगार युवाओं की अनदेखी करने का मुद्दा उठाया।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोंदिया-भंडारा जिले के धान उत्पादक किसानों को बोनस देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं के साथ किए गए वादे पूरे नहीं हुए, जिससे उनके साथ धोखा हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें
म्हसला में स्मार्ट मीटर के खिलाफ नागरिकों का उग्र प्रदर्शन
मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन अब कोर्ट के आदेश से लौटाना हाेगी
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवाद
ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और महायुती सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही किसानों और बेरोजगारों के लिए ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।











Leave a Reply