कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर, सुबह 10.32 से 30 अक्टूबर दोपहर 01.16 बजे तक रहेगी
दिवाली के पहले धनतेरस सबसे बड़ा त्योहार है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जा रहा है जो 29 अक्टूबर को है। यह त्योहार इस बार कई गुना लाभ लेकर आया है। इस आर्टिकल में जाने आखिर 2024 की धनतेरस क्यों खास है और और कौन से विशेष मुहूर्त में खरीदी से कई गुना लाभ मिलता है। अक्टूबर में खरीदारी के लिए 25 से 31 अक्टूबर तक हर दिन शुभ योग बना रहे हैं।

Dhanvantari
सोना-चांदी खरीदने का विशेष मुहूर्त
धनतेरस के दिन सोना-चांदी सहित खरीदने के लिए दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 57 मिनट का समय सबसे शुभ माना जा रहा है।
मकान खरीदने का शुभ समय
इस दिन घर खरीदना हो या जमीन उसके लिए विशेष मुहूर्त सुबह 10. 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 .32 तक का सबसे अच्छा समय है।
वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
यदि आप धनतेरस को बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सामान खरीदना चाह रहे हैं तो उसके लिए विशेष मुहूर्त दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक का है।
त्रिपुष्कर का शुभ योग इस बार खास है
इस बार 29 अक्टूबर को धनतेरस पर त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से कई गुना लाभ मिलता है। इस दिन व्यापार और किसी भी शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कुबेर की पूजा का विधान

धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। इस दिन स्वास्थ्य के देवता और आयुर्वेद के महा ज्ञाता भगवान धनवंतरी की पूजा भी की जाती है।















Leave a Reply