NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Dhanteras 2024 : धनतेरस पर यह उपाए करें तो आपके घर पर भी बरसेगा धन

धनतेरस

धनतेरस पर आज 100 साल बाद बना दुर्लभ महासंयोग

By dharm desk , Newsfirst24.in

Published: October 29, 2024, 02:00 PM

Dhanteras 2024 Shubh Sanyog:

धनतेरस

आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर कुछ उपाए कर आपके घरों में भी धन की बर्षा हो जाएगी। इस दिन पूजा के विशेष तरीके हैं। यदि आप इसे अपनाते हैं तो आप पर कुबेर की कृपा बरसने से कोई नहीं रोक सकता। इस आर्टिकल में Newsfirst24 आपको ऐस ही उपाए बताने जा रहा है। धनतेरस के दिन सोना चांदी की खरीदारी समेत भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है।

धनतेरस मंगलवार 29 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है।  इस दिन से दीपावली के पर्व की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन 100 साल बाद ग्रहों और शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। आज कुबेर देव की विशेष कृपा भी रहने वाली है।

यह भी पढ़ें-

Dhanteras 2024 धनतेरस 2024 इस बार क्यों है खास, इन शुभ मुहूर्त में खरीदी कई गुना लाभ देगी

यह बड़े योग बन रहे हैं

पंडित मेघा दुबे के अनुसार इस साल 2024 में धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, शश महापुरुष योग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे इस दिन खास हो जाता है। इन शुभ योग में धनतेरस की पूजा अर्चना करने से भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहती है और उनके आशीर्वाद से धन धान्य में वृद्धि होती है।

आज यह सब मिलेगा

कुबेर देव की कृपा से धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। इस दौरान आप नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। कुबेर देव के आशीर्वाद से नौकरी करने वालों को करियर में अच्छी प्रगति होगी और आपकी आमदनी में इजाफा देखने को मिलेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास शख्स का आगमन भी होगा।

तंत्र शास्त्र का यह उपाए अजमाएं

तंत्र शास्त्र के अनुसार, धनतेरस की रात 13 दीपक जलाने चाहिए। इसके लिए 13 साफ घी के दीपक जलाएं और सभी दीपक में एक एक कौड़ियां भी डाल दें। फिर इन 13 दीपक को घर के आंगन में रख दें और आधी रात को इन 13 दीपक में से कौड़ियां निकालकर घर में किसी कोने में चुपचाप गाड़ दें। ऐसा करने से जीवन में चल रहीं आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और नौकरी व कारोबार में सफलता मिलेगी।

5 गोमती चक्र अवश्य लें

धनतेरस की शाम को माता लक्ष्मी और कुबेर देव के पूजन में 5 गोमती चक्र अवश्य लें। इन गोमत चक्र पर चंदन व केसर से महालक्ष्मी का नाम लिख दें और फिर माता लक्ष्मी के पास रख दें। इसके बाद विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और लाल कपड़े में गोमत चक्र बांधकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होगी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।

किन्नर को दान अवश्य करें

धनतेरस व दिवाली की शाम अगर आपको कोई किन्नर मिल जाए तो उनको दान अवश्य करें और उनसे एक सिक्का वापस मांग लें। अगर वह सिक्का किन्नर खुशी खुशी दे तो बहुत अच्छा है, नहीं तो आप उनसे मांग भी सकते हैं। इस सिक्के को हमेशा अपने पर्स या धन के स्थान पर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके पर्स व तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

ऐसे करें पूजन-

 माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीप जलाएं

धनतेरस की शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीया जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि दीप जलाने से लक्ष्मी माता का प्रवेश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही, इस दिन घर के हर कोने में दीप जलाएं, ताकि कोई भी स्थान अंधेरे में न रहे। यह उपाय सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

कुबेर पूजन

धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। कुबेर धन के देवता हैं और उनकी पूजा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पूजा के दौरान भगवान कुबेर की प्रतिमा या चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें अक्षत, फूल, और मिठाई अर्पित करें। पूजा के अंत में “ॐ कुबेराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय से आर्थिक समृद्धि और स्थिरता प्राप्त होती है।

 नए बर्तन और धातु खरीदें

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन या अन्य धातु की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई धातु माता लक्ष्मी के घर आगमन का प्रतीक होती है और समृद्धि का वास होता है। अगर संभव हो तो चांदी का सिक्का या बर्तन खरीदें और इसे लक्ष्मी पूजन के दौरान शामिल करें, ताकि साल भर आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि हो।

आज गुलजार होगा बाजार 

धनतेरस पर झाड़ू खरीदें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे घ
र में नए सिरे से शुभता लाने का प्रतीक माना गया है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसे घर में रखने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ध्यान रखें कि खरीदी हुई झाड़ू को धनतेरस के अगले दिन इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *