NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पांच साल के इंतजार के बाद एक बार फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस

पांच साल के इंतजार के बाद फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के लिए किसी भी समय घोषणा हो सकती है

महायुति के तीनों दलों के नेताओं के बीच विभागों के बंटवार का फार्मूला तय 

By MUMBAI BUREAU,

Published: November 28, 2024, 04:47 PM

पांच साल एक-एक पल इंतजार के बाद एक बार फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस

‘मेरा पानी उतरता देख, किनारों पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’ तत्कालीन सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुष्यंत कुमार का यह शेर 1 दिसंबर 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा में पढ़ा था। पांच साल बाद एक बार फिर वही समय अब गया जब देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर सीएम बनाने की तैयार कर रहे हैं। कहते जिसे आप दिल से चाहें पूरी कायनात आपको उसे हांसिल करवाने में लग जाती है। देवेंद्र फडणवीस के साथ भी यही हुआ। यह किसी सपने का सच बनने की कहानी जैसा ही है।

सीएम की शपथ लेने वाले बैनर लगाए गए

मुंबई में फडणवीस के सरकारी आवास के बाहर फडणवीस को महाराष्ट्र का स्थायी मुख्यमंत्री घोषित करने वाले बैनर लगाए गए हैं। यह बैनर BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया है। बैनर में फडणवीस को शपथ लेते दिखाया है। बुधवार को ठाणे में कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा का CM हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा।

पांच साल एक-एक पल इंतजार के बाद एक बार फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस

पांच साल इंतजार के बाद बनी स्थिति

इसके पहले देवेंद्र फडणवीस को एक मौका सीएम बनाने का और मिला था अजीत पवार के साथ। वहां शपथ लेने के बाद भी सीएम नहीं बन पाए थे। तीसरा मौका तब आया जब शिवसेना टूटी। एक बार फिर सीएम बनने की होड़ में देवेंद्र फडणवीस आगे थे मगर एकनाथ शिंदे सीएम बन गए। इतने इंतजार के बाद एक-एक पल कैसे निकला होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पांच साल बाद 132 सीटों के साथ फिर बीजेपी को देवेंद्र फडणवीस सबसे बड़ी पार्टी बनाकर लौटे हैं। ऐसे में एक बार फिर इस पद पर सस्पेंस कायम हो गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार बीजेपी आला कमान से देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है।

विभागों को बंटवार तय हो चुका है

आखिर सीएम के नाम की घोषणा करन में इतनी देरी क्यों लग रही है? इसके पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है कि एकनाथ् शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार गुट के बीच विभागों के बंटवारे पर चर्चा की जा रही है। ताकि बाद में किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बने। विभागों का बंटवारा भी लगभग तय हो चुका है।

यह खबर भी पढ़ें

eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा 2024

किसी भी समय हो सकती है घोषणा

देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के लिए किसी भी समय घोषणा हो सकती है। बुधवार को एकनाथ शिंदे ने भी खुले तौर पर आपनी दावेदारी छोड़ते हुए देवेंद्र फडणवीस को सीए की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए रास्ता खाली कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2024:  इस बार क्यों खास होगा यह उत्सव, बहुत कुछ नया होने वाला है

तीनों दलों की बैठक हो चुकी है

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का ऐलान  जल्द ही हो सकता है। इसके लिए महायुति के तीनों दलों के नेताओं की दिल्ली में बैठक होगी। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह तय माना जा रहा है कि अगला CM भाजपा का हो सकता है। अमित शाह के साथ होने वाली महायुति की मीटिंग से पहले प्रफुल्ल पटेल अपने आवास पर मीटिंग कर रहे हैं। इसमें अजित पवार और सुनील तटकरे समेत कई NCP नेता शामिल हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *