गढचिरौली (महाराष्ट्र)
Rep : Naresh Sahare
Date : 19 march 2025
सोनू निगम के प्रोग्राम में और उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़
GDPL_2025: Famous singer Sonu Nigam in Gadchiroli for the first time in history
लॉयड मेटल्स एंड इंडस्ट्री लिमिटेड द्वारा आयोजित गढ़चिरौली प्रीमियर लीग (GDPL_2025) के अवसर पर आज रात 8 बजे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम द्वारा संगीत रजनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Read More:नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने गढ़चिरौली जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने के लिए इस वर्ष पहली बार गढ़चिरौली प्रीमियर लीग(GDPL_2025)
का आयोजन किया था। इन मैचों का उद्घाटन 5 फरवरी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया था। तब से क्रिकेट प्रशंसक मैचों का आनंद लेते आ रहे थे।
प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ। गढ़चिरौली शहर में पहली बार आयोजित होने वाला यह एक ऐतिहासिक आयोजन है। कार्यक्रम में गढ़चिरौली जिले के सह पालकमंत्री आशीष जायसवाल, लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरन शामिल थे। इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लाखो के तादाद पर लोगो की भिढ जमी हुई हैं क्योंकि यह कार्यक्रम गढ़चिरौली के लोगों के उत्साह और एकता को दर्शाता है।
Connect YouTube channel















Leave a Reply