NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Gold Price Today : फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, आगे और कम होंगे, खरीदने के पहले थोड़ा इंतजार कर लें

फिर गिरे सोने चांदी के भाव, और गिरेगा सोना, खरीदने के पहले थोड़ा इंतजार कर लें

By business desk , Newsfirst24.in

Published: November 14 , 2024, 04:23 PM

फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, आगे और कम होंगे, खरीदने के पहले थोड़ा इंतजार कर लें

सोना-चांदी के भाव गुरुवार को एक बार फिर गिर गए। दीवाली के बाद से लगातार भाव गिरने का सिलसिला जारी है जो आगे भी जारी रहेगा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.81 फीसदी या 607 रुपये की गिरावट के साथ 73,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह चांदी वायदा में  गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। वह 1072 रुपये की गिरावट के साथ 88,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

यह खबर भी पढ़ें

कोचिंग सेंटरों पर लगाम: अब 100% सिलेक्शन का झूठा वादा नहीं कर पाएंगे, केंद्र ने जारी किए नए निर्देश

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.75 फीसदी या 19.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2567.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं गोल्ड स्पॉट 0.41 फीसदी या 10.51 डॉलर की गिरावट के साथ 2562.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतें

फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, आगे और कम होंगे, खरीदने के पहले थोड़ा इंतजार कर लें

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 1.40 फीसदी या 0.43 डॉलर की गिरावट के साथ 30.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी स्पॉट 0.54 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 30.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *