NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गोंदिया: चलती ट्रेन से गिरी युवती, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

गोंदिया: चलती ट्रेन से गिरी युवती, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, जवान की फुर्ती ने टला बड़ा संकट

By  रवि आर्य , Newsfirst24.in

Published: February24, 2025, 01:18 PM

गोंदिया। रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की लापरवाही कई बार जानलेवा साबित होती है। ऐसा ही एक खौफनाक हादसा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक युवती का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में गिरने वाली थी। लेकिन ऐन वक्त पर आरपीएफ के बहादुर जवान के.ए. अंसारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बाहर खींच लिया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य

गोंदिया: चलती ट्रेन से गिरी युवती, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियोयह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती गोंडवाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12410) में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। ट्रेन ने गति पकड़ ली थी और जैसे ही उसने दरवाजे पर पैर रखा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। वह ट्रेन के पहिए की चपेट में आने ही वाली थी कि तभी वहां मौजूद आरपीएफ के प्रधान आरक्षक के.ए. अंसारी ने बिजली की फुर्ती दिखाते हुए उसे खींच लिया और ट्रेन के अंदर धकेल दिया।

ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत जवान को सराहना

रेलवे पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह 10:38 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 पर हुआ। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने सतर्कता और हिम्मत दिखाते हुए युवती की जान बचा ली। रेलवे विभाग ने ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत जवान की इस वीरता की सराहना की है और उनकी तत्परता को अनुकरणीय बताया है।

यह खबर भी पढ़ें

 मध्यप्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ, भोपाल बनेगा औद्योगिक हब

वाईएसआरसीपी नेता शंकर नायक मसाज सेंटर में आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, देखिए वीडियो

सबक: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें

गोंदिया: चलती ट्रेन से गिरी युवती, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियोयह घटना उन यात्रियों के लिए बड़ा सबक है, जो चलती ट्रेन पकड़ने के लिए जान जोखिम में डालते हैं। रेलवे बार-बार यात्रियों से अपील करता है कि ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। समय से पहले स्टेशन पहुंचें और सावधानीपूर्वक ट्रेन में चढ़ें। एक छोटी सी जल्दबाजी आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Connect YouTube channel

 

One comment
Tandekar J.D.

Sahi mayne me aaj kisi railway surksha karmi ne railway surksha bal ka nam Roshan Kiya hai.aapko tatha aapke vibhag ko koti sah dhanyawad.

Leave a Reply to Tandekar J.D. Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *