By business desk , Newsfirst24.in
Published: November 21 , 2024, 04:31 PM
सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए 265 मिलियन डॉलर रिश्वत देने का आरोप

Gautam Adani bribery scandal impacted net worth by $10 billion
गौतम अडानी रिश्वत कांड गुरुवार को सामने आने के बाद आडानी की नेटवर्थ में मात्र एक दिन के अंदर 100 डालर से अधिक की गिरावट आई है। अडानी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर रिश्वत देने का आरोप लगा है। जहां इससे एक तरफ विपक्ष को बैठे-बैठाए बड़ा मुद्दा मिल गया तो दूसरी तरफ इसका शेयर बाजार पर भी असर देखने को मिला।
अडानी के भाई की संपत्ति पर भी पड़ा असर
गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आना शुरू हो गई थी। गुरुवार को एक दिन में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 10 बिलियन डॉलर से अधिक की कमी आई है। इसका असर गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी की कुल संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अड़ानी की इन कंपनियों पर पड़ा असर
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, अंबुजा सिमेंट और असीसी सीमेंट के साथ अडानी पोर्ट के शेयरों में 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा है। जबकि अडानी टोटल गैस और अडानीपावर 13-14 प्रतिशत गिरे हैं।
क्या था मामला
गौतम अडाणी ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट के लिए 2200 करोड़ की रिश्वत ऑफर की
देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका ने रिश्वत देने का बड़ा आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के प्रॉसीक्यूटर्स अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणाी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक रिश्वत दिया है जो करीब 2200 करोड़ की होती है। प्रॉसीक्यूटर्स ने कहा है कि गौतम अदाणी रिश्वत ऑफर करने वाली स्कीम में शामिल हैं। रिपोर्ट, ”न्यूयॉर्क के प्रॉसीक्यूटर्स ब्रुकलिन ने बुधवार को आरोप लगाया है कि गौतम अदाणी और दूसरे डिफेंडेंट्स ने अमेरिकी निवेशकों से धन जुटाने की कोशिश में स्कीम के बारे झूठ बोला है।
यह खबर भी पढ़ें
महाराष्ट्र के 10 एग्जिट पोल: 8 में महायुति और 2 में महाविकास आघाड़ी की बन रही है सरकार
भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की बनाई स्कीम
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह भी कहा है कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर आर अदाणी और कंपनी के प्रबंधन निदेशक विनीत एस जैन पर भी अमेरिकी कानून तोड़ने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने अपने एक बयान में कहा है कि डिफेंडेंट्स ने अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए अमेरिका में भारत के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक बड़ी स्कीम बनाई।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें















Leave a Reply