NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

IND vs NZ: रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंपायर्स से हुई बहस, वीडिया वायरल, गुस्से में दिख रहे हैं खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलुरू में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। कुछ बातों को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली अंपायर्स से तीखी बहस हो गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें  भारतीय खिलाड़ियों को साफ तौर पर नाराजगी भरे लहजे में देखा जा सकता है।

खराब रोशनी के कारण हुई बहस

अंपायर ने खराब रोशनी के कारण मैच रोकने के फैसले पर भारतीय खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। इस पर कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अंपायर्स से तीखे अंदाज में बात की। उन्होंने कीवी खिलाड़ियों को मैदान पर वापस बुलाने की मांग की लेकिन अंपायर्स ने उनकी एक नहीं सुनी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रोहित और विराट समेत भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा झलक रहा है।

 

इसलिए गुस्सा आया

107 रन के टारगेट का पीछा करने न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे थे। बुमराह ने अपने ओवर में भले ही चार ही गेंदें फेंकी, लेकिन उनकी हर गेंद बल्लेबाज से सवाल पूछ रही थी। बुमराह के हाथ से निकली चारों गेंदें हवा में लहराई रही थी और लाथम काफी हद तक असहज नजर आ रहे थे। यही वजह थी कि कप्तान रोहित चाहते थे कि गेम अभी कुछ ओवर और चले, ताकि टीम इंडिया परिस्थितियों का फायदा उठाकर एक या दो विकेट जल्दी निकल सके। हालांकि, अंपायर और बारिश ने रोहित के अरमान पूरे नहीं होने दिए।

कीवियों को मिला 107 रन का लक्ष्य

चौथे दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। सरफराज खान और ऋषभ पंत के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई और स्कोर 400 के पार पहुंचा। इस दौरान सरफराज ने 150 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, पंत 99 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, वह अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। 81वें ओवर में दूसरी नई गेंद ने मैच का रुख पलट दिया। 81-99 ओवर में सिर्फ 62 रन बने और भारत ने सात विकेट गंवाए। हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन तथा साउदी ने एक विकेट लेकर भारत को 462 रनों पर समेट दिया। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को 107 रनों का लक्ष्य थमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *