NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2024:  इस बार क्यों खास होगा यह उत्सव, बहुत कुछ नया होने वाला है

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव - 2024

13 से 22 दिसम्बर 2024 को होने वाले इस उत्सव बहुत कुछ नया रहेगा

MP Cultural Festival 2024: Why will this festival be special this time, a lot of new things are going to happen

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024  में केवल नागपुर, विदर्भ और महाराष्ट्र के कलाकार ही शामिल नहीं होंगे। बल्कि इस बार मध्यप्रदेश, छत्तसीगढ़ सहित कई अन्य राज्यों के अलावा विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

नागपुर। ‘खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024’ नागपुर के लिए एक ऐसा आयोजन है, जो कला, संस्कृति और समाज को एक नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करता है। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि समाज को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और एकजुट बनाने का माध्यम भी है।

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 में विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 इस महोत्सव में शामिल होकर हर नागपुरवासी को अपने शहर और संस्कृति पर गर्व महसूस होता है । इस बार बहुत कुछ नया और खास होने वाला है इस उत्सव में। इसमें केवल नागपुर, विदर्भ और महाराष्ट्र के कलाकार ही शामिल नहीं होंगे। बल्कि इस बार मध्यप्रदेश, छत्तसीगढ़ सहित कई अन्य राज्यों के अलावा विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

इसलिए यह उत्सव खास होने वाला है। उत्सव के मंच की शुरुआत आज गुरूवार को भूमिपूजन के साथ हुई है। जिसमें उत्सव कमेटी से जुड़ी सदस्य मौजूद थे।13 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक नागपुर इस उत्सव से ठंड के मौसम मे भी गर्मजोशी रहेगी।

यह होगा महोत्सव में

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2024:  इस बार क्यों खास होगा यह उत्सव, बहुत कुछ नया होने वाला है

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024  में पारंपरिक लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाटक और आधुनिक प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

यह युवा पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक माध्यम बनेगा। यह महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां वे अपने हुनर को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकते हैं।कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में यह पहल सहायक है।

 विविधता का उत्सव

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी, जिससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती मिलेगी। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों और परिवारों के लिए विशेष कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। इस महोत्सव के जरिए समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। यह हमारी जड़ों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण साधन है।

यह खबर भी पढ़ें

28 november 2024 का राशिफल:आपके सितारों की भविष्यवाणी

सभी वर्गों और समुदायों की भागीदारी

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2024:  इस बार क्यों खास होगा यह उत्सव, बहुत कुछ नया होने वाला है

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 में सभी वर्गों और समुदायों की भागीदारी होती है, जिससे समाज में सामुदायिक भावना और एकता का विकास होता है। युवा कलाकारों और छात्रों को इस महोत्सव के माध्यम से कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपने करियर को निखारने का अवसर मिलता है।नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय संस्कृति और धरोहर को देश-विदेश तक पहुंचने का मौका मिलता है।

यह खबर भी पढ़ें

eknath shinde ने कहा-मोदी और शाह का फैसला मेरे लिए अंतिम होगा 2024

उत्सव समारोह के मंच स्थल पर भूमिपूजन में  यह उपस्थित थे

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 के उत्सव समारोह के मंच स्थल पर भूमिपूजन कर गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अजय संचेती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह प्रो. अतुल मोघे, प्रा. अनिल सोले, समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,  समिति के सचिव प्रा. राजेश बागडी, समिति के कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्य उपस्थित थे

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *