रवि आर्य, गोंदिया
गोंदिया। लोग बेसब्री से महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और यह नतीजे आएंगे काउंटिंग के बाद।
गोंदिया जिले के 4 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह से वोटो की गिनती का दौर शुरू हो गया है।
आज फैसले का दिन है और मैं इस वक्त गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के काउंटिंग सेंटर पर हूं , यहां कौन जीत रहा है ? महा विकास आघाड़ी या महायुति की सरकार रिपीट आ रही है।
गोंदिया विधानसभा सीट को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है , एडवांटेज किसको मिलेगा यह 12 बजे तक के रुझानों से साफ हो जाएगा।
निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए इस काउंटिंग सेंटर पर 20 के करीब अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं , एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर के लिए लगाया गया है।
उम्मीदवारों के एजेंट की मौजूदगी में पोस्टल बैलट की गिनती के बाद EVM के कंट्रोल यूनिट को काउंटिंग टेबल पर लाया जाएगा और मतगणना की जाएगी ताकि किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे।
अब नतीजों की बारी है , कौन किस पर भारी…इसी का है इंतजार
गोंदिया जिले की सभी चार विधानसभा सीटों के लिए शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं यह महायुति चारों सीटों पर आगे चल रही है










Leave a Reply