NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

MP News : मध्यप्रदेश के हर जिले में बनेगी सरकारी हवाई पट्टी, 999 रुपए में होगा सफर

MP Airlines News : मध्य प्रदेश के हर जिले में सरकारी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। और मात्र 999 रुपए में हवाई सफर हो सकेगा। इसके कारण मध्यप्रदेश का हर जिला पूरे देश के शहरों से डायरेक्टर हवाई कटेंक्टिविटी में आ जाएगा। इससे व्यापार से लेकर अन्य स्तर पर मध्यप्रदेश अन्य राज्यों से कहीं आगे होगा। सस्ते हवाई सफर की बात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान कही।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान यह घोषणा की। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इससे अब सस्ता हवाई सफर आसान हो सरकार ने पूरे प्रदेश में ही हवाई सफर के लिए योजना बना ली हैं।

999 में भोपाल का सफर (MP Airlines News)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर नागरिक हवाई यात्रा कर सकें। बस मध्यप्रदेश सरकार इसी सपने को पूरा करने के दिशा में कदम उठा रही हैं। रीवा एयरपोर्ट इसका उदाहरण हैं। आने वाले एक महीने तक रीवा से भोपाल के बीच हवाई यात्रा का किराया सिर्फ 999 रुपए होगा।

मालवाहन विमान भी उड़ेंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से भविष्य में मालवाहक विमान भी उड़ान भरेंगे। इससे रीवा में व्यापार और उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में राज्य का बजट 7 लाख करोड़ के ऊपर जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *