By digital desk , Newsfirst24.in
Published: November 15 , 2024, 02:00PM
New prices of petrol and diesel were released on 15 November
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों 71 डॉलर प्रति बैरल के पार हुई

नई दिल्ली। शुक्रवार यानी 15 नवंबर 2024 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमते जारी की हैं। हालांकि इससे अधिकांश राज्यों में कोई खास अंतर नहीं आया।
मगर अलग-अलग राज्यों में टैक्स की राशी अलग होने के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर आया है। आप भी अपने शहर में पेट्रोल के दाम में क्या अंतर आया है देख सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों 71 डॉलर प्रति बैरल के पार हुई हैं।
हर सुबह 6 बजे अपडेट होती है नई कीमतें
राष्ट्रीय तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी किए हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अलग- अलग राज्यों में टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। उल्लेखनीय है कि हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इसके बाद विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल जाती हैं। ऐसे में ईंधन डलवाने के पहले आपको अपने शहर के अपडेट रेट चेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें
कोचिंग सेंटरों पर लगाम: अब 100% सिलेक्शन का झूठा वादा नहीं कर पाएंगे, केंद्र ने जारी किए नए निर्देश
इन शहरों में आया बदलाव
शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 प्रति लीटर है।
चेन्नई में 101.03 रुपए पेट्रोल और डीजल 92.61 रुपए प्रति लीटर हुआ है। इसी तरह गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 07-07 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.11 रुपए और 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
वहीं नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 94.87 रुपए और 20 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 105.58 रुपए और डीजल 09 पैसे महंगा होकर 92.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें
Gold Price Today : फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, आगे और कम होंगे, खरीदने के पहले थोड़ा इंतजार कर लें
एक sms से चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम
आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS की मदद ले सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का आरएसपी (RSP) कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें















Leave a Reply