Nitin Gadkari ने यह भी कहा-
-‘सरकार पर बहुत अधिक निर्भर रहेंगे, तो आप बर्बाद हो जाएंगे।’
– ‘बेटे से कहा था भगवान से प्रर्थाना करो, उसे कब सब्सिडी मिलेगी’
– विदर्भ आर्थिक विकास परिषद की बैठक में खुलकर करी बात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। फिर इसे इसकी परवाह नहीं करते उसका अंजाम क्या होगा? हालही में नागपुर में उद्योगपतियों के एक समारोह को संबोधित करते कहा कि वे सरकार की सब्सिडी पर निर्भर नहीं रहें, वह कब मिलेगी इसकी कोई ग्यारंटी नहीं है। मेरे बेटे को भी अब तक नहीं मिली। सरकार विषकन्या के समान है ज्यादा निर्भर रहोगे तो बर्बाद हो जाओगे। इस बयानकी पूरे देश में चर्चा हो रही है।
सब्सिडी की कोई ग्यारंटी नहीं है
नागपुर में उद्यमियों को संबोधित करते हुए सरकारी सब्सिडी पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की अन्य योजनाओं के वित्तीय प्रतिबद्धताओं के कारण सब्सिडी मिलने की कोई गारंटी नहीं होती।
सरकार में कोई भी पार्टी हो सब विषकन्या के समान है

Nitin Gadkari
समारोह में उद्योगों से आत्मनिर्भर बनने का आग्रह करते हुए मंत्री ने कहा, ‘सरकार पर निर्भर मत रहिए। सत्ता में चाहे कोई भी पार्टी हो, सरकार विषकन्या के समान होती है। अगर आप सरकार पर बहुत अधिक निर्भर रहेंगे, तो आप बर्बाद हो जाएंगे।’
‘आप जो भी सब्सिडी ले सकते हैं, उसका लाभ उठाएं
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्यमियों से कहा कि वे सरकारी सब्सिडी पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास महिलाओं के लिए हाल ही में शुरू की गई कल्याणकारी लड़की बहन योजना जैसी अन्य प्रतिबद्धताएं भी हैं। नागपुर में विदर्भ आर्थिक विकास परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आप जो भी सब्सिडी ले सकते हैं, उसका लाभ उठाएं, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपको यह कब मिलेगी।’
मेरे बेटे को 450 करोड़ की सब्सिडी अभी तक नहीं मिली
नितिन गडकरी ने कहा कि उनके बेटे ने 450 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलनी थी। उसने कहा कि हमने टैक्स की रकम जमा कर दी है। अब हमें यह कब मिलेगा?’ मैंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करो, क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है।’
‘उद्योग बंद होने की कगार पर‘
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लड़की बहन योजना की शुरुआत के साथ, इस योजना के लिए भी सब्सिडी राशि आवंटित की जानी थी…इसलिए अन्य चीजें लटकी हुई हैं। नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि लड़की बहन योजना पर उनकी टिप्पणी एमएसएमई उद्योगों को उनकी सब्सिडी नहीं मिलने के बारे में थी। उद्योग बंद होने के कगार पर है।
सरकार से जो दूर रहोगे वो प्रगति कर सकता है
गडकरी ने कहा कि सरकार से जो दूर रहेगा वह प्रगति कर सकता है। सरकार अड़चन है वह अलग है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है..हम देश की कृषि आय को 22 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं।
यह भी कहा था- राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए है
नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। गडकरी उनका एक और बयान चर्चा में रहा था। गडकरी ने कहा था कि अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है। कभी कभी मेरा मन राजनीति छोड़ देने का करता है।















Leave a Reply