NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस महासचिव के वेणुगोपाल ने कहा- हम समझ नहीं पा रहे हैं आखिर यह क्या हो गया?

KC Venugopal said- We are unable to understand what has happened?

“महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले और अविश्वसनीय हैं”

On Maharashtra election results, Congress General Secretary KC Venugopal said- We are unable to understand what has happened?

By Election Desk,

Published: November 24 , 2024, 02:47 PM

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल  ने कहा- हम समझ नहीं पा रहे हैं आखिर यह क्या हो गया?

महाराष्ट्र चुनाव में आए परिणामों से कांग्रेस बुरी तरह स्तब्ध है। हम समझ नहीं पा रही है आखिर यह उसके साथ क्या हो गया। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में ऐसे परिणाम की कल्पना सपने में नहीं की थी। जो उन्हें अब देखना पड़ रहे हैं।

इन परिणामों से कांग्रेस की स्थिति फुटबॉल जैसी हो गई है। महाविकास अघाड़ी में वह न इधर की रही और न उधर की। ऐसे में अब आगे क्या करना है वह भी समझ नहीं आ रहा है।

दूसरी तरफ इस परिणाम से उद्धव और पवार गुट भी स्तब्ध हैं। चुनाव परिणामों पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा हम समझ नहीं पा रहे हैं आखिर यह क्या हो गया?

सामूहिक रूप से आत्ममंथन करेंगे

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। एक बार फिर महायुति के सत्ता में काबिज होने के बाद कांग्रेस का दुख छलका है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी और महा विकास अघाड़ी के अन्य सहयोगी दल हार के कारणों पर सामूहिक रूप से आत्ममंथन करेंगे।

यह कांग्रेस की हार नहीं पूरे महाविकास अघाड़ी की हार है

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा हम समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की हार नहीं थी, बल्कि पूरे महा विकास अघाड़ी की हार थी। पहले हमें साफ समझना होगा कि आखिर क्या हुआ है। महाराष्ट्र और हरियाणा की हार के बाद हमें पूरी चुनाव प्रक्रिया पर आश्चर्य महसूस हो रहा है।

शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गढ़ में भारी झटका लगा

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा वे हार के तुरंत बाद इस तरह के आरोप नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गढ़ में भारी झटका लगा है। यह न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे गठबंधन की असफलता है। इसलिए, हम एक साथ बैठेंगे और सामूहिक रूप से इसके कारणों का आत्मचिंतन करेंगे।’

उद्धव और पवार के अस्तित्व पर सवाल

महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों में एक तरफ जहां कांग्रेस चौंकी हुई है वहीं इसका सबसे बुरा असर शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट पर पड़ा है। उन्हें लोकसभा की तरह पूरी उम्मीद थी कि विधानसभा में चुनाव परिणामों में उन्हें पार्टी टूटने की पूरी सिम्पैथी मिलेगी। जनता पार्टी तोड़ने वालों को सबक सिखाएगी मगर परिणाम में उल्टे आए हैं।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में सीएम के नाम पर संग्राम शुरू: तीनों दावेदारों के समर्थकों ने अपने-अपने नेता को सीएम बताया

इस रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी

महायुति गठबंधन ने शनिवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर जीत हासिल की और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी को सिर्फ 46 सीटें मिलीं।

चुनाव आयोग ने घोषणा की कि भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57, जबकि अजित पवार वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। जबकि एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों ने 10 सीटें, कांग्रेस ने 16, जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीटें जीतीं।

यह खबर भी पढ़ें

aaj ka rashifal: आज का राशिफल:दैनिक राशिफल और भविष्यफल,Today’s Horoscope in Hindi:24 नवंबर 2024

प्रियंका की जीत पर कहा यह कार्यकर्ताओं के प्रयास का असर

वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रचंड बहुमत से जीत के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी को वायनाड में इतने प्रचंड बहुमत की उम्मीद थी। मतदान के तुरंत बाद बहुमत को लेकर भारी चिंता जताई जा रही थी।

लेकिन पार्टी के आंतरिक मूल्यांकन के बाद हमें यकीन था कि कम मतदान प्रतिशत प्रियंका के बहुमत पर असर नहीं डालेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायनाड त्रासदी और उसके बाद के मुद्दे उन मुद्दों में से एक होंगे, जिन्हें प्रियंका लोकसभा में उठाएंगी।

बार-बार वायनाड नहीं आने के विपक्ष के अभियान को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि वह अपने कार्यों से उन्हें गलत साबित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका वायनाड की सांसद होने के साथ-साथ उत्तर भारतीय राजनीति में भी अपना हस्तक्षेप जारी रखेंगी।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *