अभी तक के चुनाव में एक्जिट पोल 85 प्रतिशत गलत साबित हुए हैं
By election desk ,
Published: November 22 , 2024, 03:09 PM

Exit polls are open, keep it limited to entertainment
महाराष्ट्र के चुनाव में एक के बाद एक करीब 15 से अधिक एक्जिट पोल आ चुके हैं। इसमें से सबने अपने-अपने अनुसार कभी महायुति तो कभी महाविकास अघाड़ी को जिताया है। Newsfirst24.in की पड़ताल बताती है कि अभी तक के एक्जिटपोल 85 प्रतिशत गलत साबित हुए हैं यानी 15 प्रतिशत में ही तुक्का लगा है। यानी वह मनगढ्ंत थे।
लोकसभा में तो लगभग सभी एक्जिट पोल गलत साबित हुए। जिन्होंने सही साबित होने का दम भी भरा तो उनके परिणामों में भी भारी अंतर था। इसलिए अच्छा है कि ऐसे एक्जिट पोल को केवल मनोरंज तक की सीमित रखें। आप चैन से मजे लीजिए और कल यानी शनिवार को आने वाले चुनाव परिणामों का इंतजार कीजिए।
राज्य मे चुनाव हो चुके अब नतीजों का इंतजार है.. सरकार का भाग्य EVM मे बंद है.. लाखों मतदादाओ की पसंद इसी बक्से मे छिपी है जिसका सटीक आकलन गिनती से ही हो पायेगा।
लेकिन इसी बीच मनोरंजन की एक दुकान जनता के सामने खुली है बड़ा सा बोर्ड लगा है EXIT POL इस दुकान से छोड़े जाने वाले रंग बिरंगी गुब्बारों को देख लोग व्यस्त हैं।
यह खबर भी पढ़ें
चुनाव के बाद तय होगा सुप्रिया-नाना के बिटकॉइन घोटाले का अंजाम
जिसके पसंदीदा रंग का गुब्बारा सामाने आता है वह उसमें खुश हो जाता है।
जिसका नहीं आता वह इस प्रक्रिया को ही गलत साबित करने मे लग जाता है.. बहरहाल लाख लोगो की बस्ती में से मात्र 50-100 सैंपल भला सभी का जनमत कैसे तय कर सकते हैं। फिर भी चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इसकी हर बात मे आनंद जनता को लेना चाहिए। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में जिसे भी 145 सीटें जीतने के लिए चाहिए हैं। वही सत्ता की कमान संभालेगा।
हमारी टिप्स, आप मजे लीजिए, परिणाम आने दीजिए

-
एग्जिट पोल और उससे जुड़ी चर्चाओं को केवल मनोरंजन के लिए देखें।
-
सरकार किसी की भी बन सकती है, आपको बेवजह बहस में नहीं पड़ना चाहिए।
-
महायुति के तीन दल और विपक्ष के तीन कुल छह दल हैं।
-
नतीजों के बाद इनमें से कोई भी किसी से भी मिलकर सरकार बना सकते हैं।
-
मतदाताओं को धैर्य रखकर जो नेता चुना जाए, उसे स्वीकार करना चाहिए।
-
जो खुद की परेशानी ना बढ़ाये वही समझदार मतदाता।
-
“ऐसा क्यों हुआ?”, “वैसा क्यों हुआ?” जैसे बेतुके सवालो से बचें।
-
चूकि इनका सही जवाब किसी के पास नहीं हैं।
-
आपने 20 तारीख को वोट दिया, अब आपका अधिकार खत्म।
-
अब मतदाताओं को अपने काम-व्यापार और नौकरी पर ध्यान देकर मेहनत करनी चाहिए।
-
हर मतदाता को अपनी बीपी, शुगर की दवाएं समय पर लेनी चाहिए।
-
खबरें देखकर किसी के साथ कोई शर्त या बाजी न लगाएं… इसके बजाय बच्चों को फल, काजू, बादाम ला कर दें वह खुश हो जाएंगे।
-
यह खबर भी पढ़ें aaj ka rashi: ग्रहों की चाल और आपका भविष्यहमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











B L MISHRA
Very well analysed , exit pole is nothing but TRP game.