NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

images 2 1

PAK vs ENG Test Series: बाबर को रिप्लेस करने से पीसीबी को हुआ बड़ा फायदा, कामरान गुलाम ने रचा इतिहास

–प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव किए थे
– पाकिस्तान को 47 रनों से मात दी
-बाबर आजम का लगातार खराब प्रदर्शन रहा

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान के मुल्तान में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 47 रनों से मात दी थी। सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव किए थे। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के रिप्लेसमेंट की हो रही है

खराब प्रदर्शन के कारण हटाया

दरअसल, बाबर आजम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी कर दी थी। उनकी जगह बोर्ड ने युवा बल्लेबाज कामरान गुलाम को मौका दिया है।

कौन हैं कामरान गुलाम 
कामरान गुलाम पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट से आते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट की स्पर्धा कायदे आजम ट्रॉफी के एक ही सीजन में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। बाबर आजम के लगातार फ्लॉप होने पर कामरान को मौका दिया गया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। गुलाम को पाकिस्तान के पूर्व तूफानी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी का दामाद बताया गया है। कामरान की शतकीय पारी ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को बड़ी राहत दी है और उनका टीम में बदलाव का फैसला काफी हद तक सही साबित होता दिख रहा है।     

कामरान का पहला टेस्ट मैच है

 बता दें, कमरान का यह पहला टेस्ट मैच है। पीसीबी का बाबर को रिप्लेस करने का फैसला पाकिस्तानी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज कमरान गुलाम ने टीम के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए 224 गेंदों में 118 रनों की पारी को अंजाम दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। इसी के साथ कामरान पाकिस्तान के 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली हो।

खालिद इबादुल्ला ने 1964 में रचा था कीर्तिमान

आपको बता दें, पाकिस्तान के लिए सबसे पहले यह कर्तिमान बल्लेबाज खालिद इबादुल्ला ने साल 1964 में रचा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। इसके अलावा यूनुस खान और अजहर महमूद जैसे दिग्गजों ने भी अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में 100 रन का आंकड़ा छुआ था।