NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अमरावती में आदिवासी समाज का विरोध मार्च

Screenshot 2025 02 07 125329 png
Table of Contents

अमरावती, 6 फरवरी: महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आज आदिवासी समाज ने अमरावती जिल्हाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध मार्च निकाला। यह मार्च इर्विन चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ और कॅम्प रोड के रास्ते जिल्हाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान आदिवासी समाज ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी कथित टिप्पणियों के खिलाफ विरोध व्यक्त किया।

विरोध मार्च में आदिवासी समाज की विभिन्न मांगें भी उठाई गईं। इन मांगों में वरुड, मोर्शी, चांदूरबाजार और अचलपूर तालुकों के आदिवासी बहुल गांवों को पेसा कानून के तहत शामिल करना, आदिवासी विकास प्रकल्प धारणी का कार्यालय अमरावती शहर में स्थानांतरित करना, और आदिवासी छात्रों के लिए वसतिगृह की सुविधाओं में सुधार करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

बाईट – कमलनारायण उईके, जिल्हाध्यक्ष – बिरसा क्रांति दल

यह खबर भी पढ़ें

भा.ज.पा. नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमय्या ने अंजनगाव सुर्जी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है।

उल्हासनगर में एक ही नंबर के दो रिक्शा पकड़े गए, फर्जीवाड़े का खुलासा

भूमाफिया भारत स्टूडियो के संचालक संजय, रोहित और विजय मालवीय पर मामला दर्ज, फर्जी तरीके से किसान की जमीन हड़पी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *