NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

रायगढ़: विधायक महेंद्र थोरवे ने सुनील तटकरे पर साधा निशाना, ‘औरंगजेब’ कहकर किया संबोधित

विधायक महेंद्र थोरवे ने सुनील तटकरे पर साधा निशाना, 'औरंगजेब' कहकर किया संबोधित

By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in

Published: march 06, 2025, 03:02 PM

Raigad: MLA Mahendra Thorve targeted Sunil Tatkare, addressed him as ‘Aurangzeb’

विधायक महेंद्र थोरवे ने सुनील तटकरे पर साधा निशाना, 'औरंगजेब' कहकर किया संबोधितरायगढ़, 6 मार्च: रायगढ़ जिले में राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया जब कर्जत विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र थोरवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व पालकमंत्री सुनील तटकरे पर तीखा हमला बोला। अलिबाग में आयोजित ‘आमदार चषक’ क्रिकेट स्पर्धा के उद्घाटन के अवसर पर थोरवे ने तटकरे की आलोचना करते हुए उन्हें ‘औरंगजेब’ कहा और उल्लेख किया कि “हमारा औरंगजेब सुतारवाडी में रहता है”।

पालकमंत्री पद को लेकर खींचतान

रायगढ़ जिले में पालकमंत्री पद को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के बीच रस्साकशी जारी है। एनसीपी सांसद अदिति तटकरे और शिवसेना मंत्री भरत गोगावले दोनों ही इस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड पर बुलढाणे में उग्र प्रदर्शन, 10 मार्च को बुलढाणा बंद का आह्वान

ऑनलाइन साड़ी खरीदने के चक्कर में महिला से 1.23 लाख रुपये की ठगी, इंस्टाग्राम पर साइबर अपराधियों का नया जाल

बुलढाणा: महाबोधी विहार बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने की मांग, जिलाधिकारी कार्यालय पर मूक मोर्चा

राजनीतिक बयानबाजी का नया दौर

महेंद्र थोरवे के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। तटकरे परिवार पर की गई इस टिप्पणी से दोनों दलों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है और इसका आगामी चुनावों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *