NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बुलढाणा में पांच घर जलकर खाक, रविकांत तुपकर ने की नुकसानग्रस्त परिवारों की मदद की मांग

आधी रात को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छीन लिया सबकुछ, परिवार हुए बेघर

बुलढाणा शहर के मिर्झा नगर परिसर में बीती रात एक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग  ने कुछ ही मिनटों में पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आधी रात को लगी आग से मचा हड़कंप

रात के समय अचानक लगी आग  से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। इन घरों में रखा पूरा सामान – बर्तन, जेवर, नकदी, कपड़े और चप्पल-बूट का व्यापारिक माल – सबकुछ जल गया। ये परिवार छोटे व्यापार पर निर्भर थे, जो अब पूरी तरह तबाह हो गया है।

आधी रात को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छीन लिया सबकुछ, परिवार हुए बेघर

आग से उजड़ गया घर और कारोबार

जिन घरों में कभी कारोबार की हलचल थी, वहां अब राख ही बची है। आग में घर के साथ ही उनका रोजगार भी खाक हो गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ज़िंदगी की बुनियाद हिल गई।

यह खबर भी पढ़ें

आमगांव में महिला कर्मचारी का बच्चियों संग आमरण अनशन, न्याय की गुहार

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या से बडूर गांव में आक्रोश, सात दिन से चल रहा धरना, BJP नेत्री अर्चना पाटील पहुंचीं समर्थन में

पीड़ितों की मदद के लिए तुपकर पहुंचे

शेतकरी नेता रविकांत तुपकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने महावितरण के अभियंता और तहसीलदार से बात कर तत्काल पंचनामा और सहायता प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

सरकार से पीड़ितों को विशेष मदद की मांग

रविकांत तुपकर ने सरकार से अपील की है कि इस आग को विशेष मामला मानते हुए पीड़ित पांचों परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। उनकी मांग है कि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए ताकि वे फिर से जीवन शुरू कर सकें।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस दर्दनाक हादसे पर कितनी गंभीरता से ध्यान देता है

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *