NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Sambhal News: 8 जनवरी को उठेगा जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट से पर्दा, हिंसा के नए सबूत सामने आए

Sambhal News: 8 जनवरी को उठेगा जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट से पर्दा

जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने में देरी

By national desk,

Published: November 30 , 2024, 04:43 PM

Sambhal News: 8 जनवरी को उठेगा जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट से पर्दा

Sambhal News संभल जमा मस्जिद मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अभी तक मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसको लेकर लगातार सस्पेंश बना हुआ है। अब इस रिपोर्ट से पर्दा 8 जनवरी को उठेगा।

रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में हुई सुनवाई चल रही है। वहीं शुक्रवार को जामा मस्जिद में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज पढ़ी गई।

हजारों लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी

Sambhal News: हिंसा के बाद पहले जुमे पर जिलेभर में कड़ी सुरक्षा रही। जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दिन किसी विवाद की आशंका के मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर था। संभल की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोगों को पहचान पत्र देखकर ही मस्जिद में प्रवेश दिया गया।

इधर, सिविल कोर्ट (सीनियर डिवीजन) में एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव ने जमा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने को अतिरिक्त समय मांगा। जिस पर अब 8 जनवरी को सुनवाई होगी।

संभल हिंसा पर शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया

संभल हिंसा पर शनिवार को संभल जमा मस्जिद  हिंसा से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है।  जिसमें कई चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। इस सीसीटीवी फुटेज में सफेद कुर्ता-पजामा पहले एक शख्स भीड़ को मस्जिद की तरफ जाने को कह रहा है।

जांच एजेंसियों के अनुसार जमा मस्जिद  हिंसा  मामले में दंगे भड़काने के लिए भीड़ को भड़काते दंगाइयों का यह नया सीसीटीवी फुटेज मामले की जांच में अहम साक्ष्य बनेगा। संभल  के इस चंद सेकेंड के वीडियो में टोपी और कुर्ता पहने युवक बार-बार हाथ का इशारा कर उग्र भीड़ को मस्जिद की तरफ बढ़ने के लिए कहता दिखाई पड़ रहा है। भीड़ में खड़ा वह युवक वीडियो में कई बार पीछे मुड़कर नारेबाजी कर रहे लोगों को आगे बढ़ने को उकसाता है।

यह खबर भी पढ़ें

महायुति में शिंदे फूफा की स्थिति में: बीजेपी से कहा मांगे माने नहीं तो वह बाहर से ही समर्थन देंगे

अब भी बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर सकते

Sambhal News: 8 जनवरी को उठेगा जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट से पर्दा

संभल जमा मस्जिद हिंसा के कारण यहां बाहरी लोगों को आना-जाना लगा हुआ था जिस कारण से बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इस विषय पर देशभर में जमकर राजनीति चल रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल के आने के बारे में कहा है कि जिले की सीमा में किसी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल को घुसने की अनुमति नहीं होगी।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट चंदौसी में 19 नवंबर को मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का वाद दायर किया गया। कोर्ट ने उसी दिन सर्वे का आदेश दिया और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि तय की थी।

यह खबर भी पढ़े

30 नवंबर 2024 के लिए सभी राशियों का राशिफल,आज का राशिफल,today’s horoscope:तुला (Libra)आपके प्रयास सफल होंगे।

पूरे जिले मे कड़़ी चौकसी

संभल  जमा मस्जिद  हिंसा मामले में 19 नवंबर को एडवोकेट कमिश्नर ने मस्जिद में वीडियोग्राफी कराई। उन्होंने रविवार को दूसरे चरण की वीडियोग्राफी कराई। इसी दौरान हिंसा होने पर चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। 30 से अधिक पुलिस व प्रशासनिक अफसर घायल हो गए। शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज और कोर्ट में सुनवाई होने से पूरे जिले मे कड़़ी चौकसी बरती गई।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *