By Ravi Arya,
Published: November 29, 2024, 02:07 PM

-
बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
-
कई यात्रियों की मौके पर मौत हुई
-
घायालों को असपताल पहुंचा

गोंदिया। गोंदिया राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के निकट भीषण हादसा हुआ। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवशाही बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर घायल हैं।
ऐसे हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच की है। नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही शिवशाही बस क्रमांक MH 09/EM 1273 के सामने टर्निंग सड़क से अचानक बाइक आ गई। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेरिंग एकदम से मोड़ा जिससे तेज रफ्तार बस पलट गई।
बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे
हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें से कुछ की मौत हुई है। तथा अन्य गंभीर जख्मी बताए जा रहे हैं।
चश्मदीदों के मुताबिक बस ड्राइवर यह घटनास्थल से फरार हो गया। राहगीरों के सूचना पर एंबुलेंस विभाग और पुलिस विभाग मौके पर पहुंच चुका है। घायल यात्रियों को निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी शिवशाही बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह खबर भी पढ़ें
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें











Leave a Reply