दोपहर 1 बजे तक 32.18% वोट ही हुए
By election desk
Published: November 20, 2024, 03:07 PM
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। राज्य में दोपहर 1 बजे तक 32.18% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 50.89% और मुंबई सिटी सिटी में सबसे कम 27.73% वोट डाले गए। हालांकि मतदान बढ़ान के लिए सभी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। मतदान सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मतदान करने पहुंचे अधिकांश बड़े नेताओं को कई तरह अब चिंता सता रही हैं। पढ़िया किसने क्या कहा-
सभी घरों से निलकर मतदान करें

सभी को अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान करना चाहिए। यह आपका अधिकार भी है।
एकनाथ शिंदे, मुध्यमंत्री महाराष्ट्र
लाडली बहनों से अपील ज्यादा से ज्यादा मतदान करें

मेरा सभी से अनुरोध हैं कि वह मतदान करें। खासतौर से हमारी लाडली बहनों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
-देवेंद्र फडणवीस, डीसीएम, महाराष्ट्र
मुझे बारामती के वोटरों पर विश्वास है

मेरे परिवार के दो कैंडिडेट बारामती से चुनाव में खड़ें है। किसको जिताना है यह तो बारामती के वोटरों का अधिकार है। मगर मुझे उम्मीद है कि वह मुझे बहुमत देंगे। क्योंकि जो मैं बारामती और महाराष्ट्र की जनता के लिए करना चाहता हूं उसका विजन मैंने चुनाव के पहले रखा है।
अजीत पवार, डीसीएम, महाराष्ट्र
मोहन भागवत ने कहा मैं वोट डालने उत्तरांचल से आया हूं अभी वापस चला जाउंगा

नागपुर में मोहन भागवत ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है। इसे हर नागरिक को करना चाहिए। इसलिए मैं सबसे पहले मतदान करता हूं, बाकी सारे काम बाद में करता हूं। मैं उत्तरांचल में था। कल रात ही मैं यहां आया। आज फिर चला जाऊंगा। मतदान करना, मतदाताओं का कर्तव्य है, ये मैं बोलता हूं तो करता भी हूं। रिपोर्टर के इस सवाल कि बीते सालों में राजनीति का स्तर गिर रहा है, भागवत ने कहा कि इस पर आज नहीं, बाद में बात करेंगे।
भाजपा ने कहा विदेशी धन का उपयोग कांग्रेस ने किया
मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा ने बिटकॉइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया। NCP लीडर अजित पवार ने कहा कि स्कैम को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, इसमें सुप्रिया सुले की आवाज है। हालांकि, सुप्रिया और शरद पवार दोनों ने आरोपों को खारिज किया है।
विनोद तावड़े ने कहा पहले पांच करोड़ के सबूत दें

उधर, कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यह एक साजिश है। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं तो वे पहले मेरे पास 5 करोड़ मिलने का सबूत दें।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा विनोद तावड़े का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा परेशान है

शिवसेना UTB की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बिटकॉइन स्कैम पर कहा कि विनोद तावड़े का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा परेशान है और लगातार आरोप लगा रही है। भाजपा को पता है कि उनके लिए नतीजे बहुत खराब आने वाले हैं। इसीलिए वे सुप्रिया सुले और नाना पटोले की ऑडियो क्लिप रखने जैसा काम कर रहे हैं।
हितेंद्र ठाकुर ने कहा विनोद तावड़े ने पूरा होटल क्यों बुक करवा रखा था

बहुजन विकास अघाड़ी लीडर हितेंद्र ठाकुर ने कैश कांड पर कहा कि विनोद तावड़े ने पूरा होटल क्यों बुक कर रखा था। उनके लोगों ने सभी कमरे क्यों बुक किए थे। अब तावड़े कह रहे हैं कि इस होटल का मालिक मैं हूं। उनकी पॉलिसी बन गई है, बिना डर के झूठ बोलना। हमें लोगों पर भरोसा है, हम पैसे के बल पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह हमारी गारंटी है कि मतदान शांतिपूर्ण होंगे।
यह खबर भी पढ़ें
बिटकॉइन स्कैम पर शरद बोले– आरोप लगाने वाला जेल में

NCP शरद पवार की नेता सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर लगे बिटकॉइन घोटाले के आरोपों पर शरद पवार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला पूर्व आईपीएस रवींद्र पाटिल जेल में है। भाजपा उस आदमी को आधार बनाकर झूठे आरोप लगा रही है। सुप्रिया सुले ने भी बुधवार को वोटिंग के बाद भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें
देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी का विवादित कार्टून महाविकास अघाड़ी ने जारी किया, महायुति सकते में
राहुल बोले– आपका हर वोट 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए वोट अवश्य डालें। राहुल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी को दिया आपका हर वोट आपकी नौकरियों और प्रोजेक्ट्स की चोरी को रोकेगा, किसानों को फसलों का सही दाम दिलाएगा और 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।
धुले और मुंबई में यह हुआ
धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। नवी मुंबई में शिवाजी नगर मतदान केंद्र के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी बरामद हुई है। गाड़ी में कई इंटरनेट राउटर, लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं
इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2019 में 3,239 उम्मीदवार मैदान में थे. इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं. 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें महायुति और एमवीए के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।











Leave a Reply