NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

जस्टिस शेखर यादव की इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रूप में नियुक्ति को लेकर विरोध किया था

77 1

पूर्व cji चंद्रचूड़ ने किया बड़ा खुलासा, उन्होंने जस्टिस शेखर यादव की नियुक्ति का विरोध किया था

मैंने जस्टिस शेखर यादव की नियुक्ति का विरोध किया थाDY Chandrachud: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव को लेकर पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने जस्टिस शेखर यादव की इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रूप में नियुक्ति को लेकर विरोध किया था.

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव इन दिनों विवादों में चल रहे हैं. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में कहा था कि “मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हिंदुस्तान है… और देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों के अनुसार चलेगा.” अब उनके इस बयान पर पहली बार पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बयान दिया है और एक बड़ा खुलासा भी किया है. चंद्रचूड़ ने कहा कि वे जस्टिस  यादव की नियुक्ति को लेकर शुरू से विरोध में थे. उन्होंने इसके लिए तत्कालीन सीजेआई को पत्र भी लिखा था.

Read more:गढ़चिरौली में दो कट्टर माओवादीयोंने किया आत्मसर्पण

   मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़: कई लोग दबे, महिलाएं चोटिल हुई

juj shekhar yadavलाइव लॉ से बात करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. चंद्रचूड़ ने आगे कहा एक कार्यरत न्यायाधीश को हमेशा सावधान रहना चाहिए कि वह न्यायालय के अंदर और बाहर क्या बोल रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक परामर्शदाता न्यायाधीश के रूप में उन्होंने वास्तव में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस  यादव का न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति का विरोध किया था.

 

चंद्रचूड़ ने कॉलेजियम को लिखा था पत्र
चंद्रचूड़ ने आगे बताया कि उन्होंने तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले तत्कालीन कॉलेजियम को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति  यादव की इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज के रूप में नियुक्ति का कड़ा विरोध किया था. डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा, ‘यह सच है कि मैंने भाई-भतीजावाद, रिश्तेदारी और अन्य संबद्धता जैसे कारकों के कारण उनके नाम का कड़ा विरोध किया था.

connect to youtube channel:

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *