ByDharm dask: Newsfirst24.in
5 दिसंबर 2024,आज का राशिफल और उपाय
“नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका,आज हम लेकर आए हैं आपके लिए ‘आज का राशिफल।’ जानिए कैसे रहेंगे आज के दिन आपके सितारे, कौन से शुभ अवसर दस्तक देंगे और किन बातों का रखना होगा खास ध्यान। तो चलिए, शुरू करते हैं आज का राशिफल और जानते हैं ग्रहों की चाल आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालने वाली है।”
मेष:
आज कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। व्यर्थ की बातों से बचें।
श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
वृषभ:
विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। धन के मामलों में सतर्क रहें।
केसर का तिलक लगाएं।
यह खबर भी पढ़ें
ऐसे चल रही है देवेंद्र फडणवीस की शपथ की तैयारी, जाने कौन-कौन शामिल होगा समारोह में
मिथुन:
आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में सुधार होगा। पुराने निवेश लाभ देंगे।
हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
कर्क:
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई नई योजना बनेगी। बोलचाल में संयम रखें।
श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
सिंह:
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति बेहतर होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या:
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।
मां दुर्गा की आराधना करें।
तुला:
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं लाभकारी होंगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।
श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक:
आज का दिन उन्नति वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
धनु:
यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
विष्णु भगवान की पूजा करें।
मकर:
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश में सतर्क रहें।
शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ:
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन:
शिक्षा और करियर में प्रगति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भगवान विष्णु की पूजा करें।
Connect YouTube channel
















Leave a Reply