NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कश्मीर में शहीद हुए जवान सचिन वनंजे को नांदेड़ में दी गई श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

एंकर:
नांदेड़ जिले के देगलुर तहसील के मूल निवासी भारतीय सैनिक सचिन यादव वनंजे देश की रक्षा करते हुए कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में 8 हजार फीट गहरी खाई में गिरने से शहीद हो गए। उनके बलिदान को नमन करते हुए नांदेड़ में कांग्रेस पार्टी और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

रिपोर्ट:
यह कार्यक्रम गोरधन घाट, दिलीप सिंह कॉलोनी और टेकड़ी क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहाँ शहीद सचिन वनंजे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय”, “सचिन यादव वनंजे अमर रहें”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों के साथ माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। शहीद के सम्मान में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे भी लगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस के बालाजी चव्हाण, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष दीपकसिंह हजूरिया, गगन यादव, संजय शर्मा, शीतल जोंधले, करतार यादव, पृथ्वीराज यादव, मनोज खरात, धनंजय उमरीकर समेत कई महिला कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बाइट:

  • दीपकसिंह हजूरिया

  • बालाजी चव्हाण

वीज़ुअल्स:

  • लोगों द्वारा मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए दृश्य

  • शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते नागरिक

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

यह खबर भी पढ़ें

त्रिकूट चमक: श्रीजा की तिहरी बाज़ी से नागपुर गौरवान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *