NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल से हमला, देखें वीडियो

हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान मंगलवार को यूपी के मऊरानीपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फोन से हमला हुआ।

कनपटी पर आकर लगा मोबाइल, धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता जताई

By ANI,

Published: November 26 , 2024, 07:06 PM

झांसी। हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान मंगलवार को यूपी के मऊरानीपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फोन से हमला हुआ। मोबाइल उनकी कनपटी पर आकर लगा। जिससे उन्हें दर्ज भी हुआ और वीडियो में इस हमले के बाद वह अपने गाल को सहलाते दिखे जा सकते हैं।

फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हिंदु एकता पदयात्रा में मोबाइल से हमला

मंगलवार हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री लोगों के बीच पैदल चल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। भीड़ में से किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा। जिससे उनके कान में चोट लगी।

सांप्रदायिक तनाव पर उन्होंने चिंता व्यक्त की

घटना के बाद देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर ऐसी एकता यात्राएं नहीं निकाली गईं, तो देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ सकता है।

फोन सीधे उनके कान पर लगा, जिससे उन्हें चोट लगी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा पर हैं। यात्रा झांसी के मऊरानीपुर से शुरू हुई। सुबह 9 बजे राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ यात्रा जब शुरू हुई। यह यात्रा जब रामवन होटल के पास पहुंची तो वहां अचानक भीड़ में से किसी ने फूलों के साथ एक मोबाइल फेंककर शास्त्री की ओर फेंका। यह फोन सीधे उनके कान पर लगा, जिससे उन्हें चोट लगी।

यह खबर भी पढ़ें

फडणवीस-शिंदे समर्थकों में अपनी पार्टी का सीएम बनाने के लिए भगवान से प्रार्थनाओं का दौर जारी

हमले के बाद हालात पर चिंता व्यक्त की

इस घटना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी एकता यात्राएं नहीं निकाली जाती हैं, तो देश गृहयुद्ध की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा कि देश को गृहयुद्ध से बचाना बहुत जरूरी है। शास्त्री ने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि ये चीजें देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ये भेदभाव खत्म नहीं होंगे और युवाओं के हाथ में कलम नहीं होगी, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *